centered image />

इन कारणों से होता है घुटनों में दर्द, ऐसे पाएं छुटकारा

0 376
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हर कदम के साथ हमारे जोड़ों में कोई न कोई असर जरूर पड़ता है। उम्र बढ़ने तक हम काफी चल चुके होते हैं और इससे जोड़ों को अधिक नुक्सान होने लगता है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि उम्र के साथ कई अन्य चीजें भी घुटनों में दर्द के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। आईए जानते हैं और कौन से कारण होते हैं घुटनों में दर्द के।ऑस्टियोपोरोसिस

ऑस्टियोपोरोसिस अब सिर्फ अधिक उम्र वाले लोगों की बीमारी नहीं रही। अमेरिका में करीब 24 वर्ष की आयु के करीब 14 प्रतिशत लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या है। इस प्रकार के आर्थराइटिस में घुटने की हड्डियों की रक्षा करने वाली कार्टिलेज टूट जाती है। इससे आपके घुटने में दर्द होने की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है। 65 वर्ष की आयु के बाद ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों की तादाद 34 फीसदी हो जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार अधिक उम्र के अधिकतर लोगों में घुटनों के दर्द की बड़ी वजह ऑस्टियोपोरोसिस होता है।

मोटापा

मोटापा घुटनों में दर्द की एक बड़ी वजह है। शरीर का अधिक वजन हमारे घुटनों को ही उठाना पड़ता है और इसके कारण जोड़ों को अधिक नुक्सान होता है। अधिक उम्र के साथ ही यदि आपका वजन भी अधिक है तो ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है।

मांसपेशियों में बदलाव

20 से 60 वर्ष की आयु के बीच हमारी मांसपेशियां 40 फीसदी तक सिकुड़ जाती हैं। इससे इनकी ताकत में कमी आती है। जब हम चलते हैं या फिर अन्य शारीरिक गतिविधियां करते हैं तो हमारे कूल्हों और टांगों की मांसपेशियां कुछ भार उठा लेती हैं। लेकिन, उम्र के साथ इन मासपेशियों में बदलाव आ जाता है। इस कारण हमारी टांगों पर अधिक दबाव पड़ता है और यही वजह है कि हमारे घुटनों में दर्द होने लगता है।

घुटनों के दर्द से इस तरह करें बचाव

  • शोधकर्ताओं ने बताया कि शारीरिक असक्रियता मोटापे से झूझ रहे लोगों को घुटने के ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ा देती है। सिर्फ 5 फीसदी वजन कम करके ही घुटनों के दर्द को कम किया जा सकता है।
  • व्यायाम आपके घुटनों को मजबूत बनाने में मदद करता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या पैदल चलना घुटने के आर्थराइटिस से ग्रस्त मरीजों के लिए मददगार साबित हो सकता है।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.