centered image />

पेट के कीड़ों का खात्मा करेंगे ये घरेलू नुस्खे, आज ही जानिए इसके बारे में

0 370
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पेट में कीड़े होना बहुत भी आम समस्या है इसकी शिकायत लगभग सभी लोगों को होती है। इसका एक बड़ा कारण खराब खान-पान है। यह समस्या खासतौर से बच्चों में ज्यादा होती है। इसका एक कारण साफ-सफाई न रखना भी है। आईए पेट के कीड़ों के सफाया के लिए कुछ घरेलू नुस्खे जानते हैं।गाजर

गाजर का रस रोजाना सुबह खाली पेट पीने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं। इसके लिए आप कच्ची गाजर भी खा सकते हैं लेकिन जिन लोगों को गाजर हजम करने में कठिनाई होती है वे लोग गाजर के रस का सेवन करें। गाजर की कांजी बनाकर लगातार 5 हफ्तों तक पीने से पेट के सभी कीड़े मर जाते हैं।

काली मिर्च

एक कप मट्ठे के साथ 4 से 5 काली मिर्च का चूर्ण रात को सोते समय लेने से पेट के सभी कीड़ों का सफाया हो जाता है।

शहद

पेट के कीड़ों के लिए एक चुटकी अजवाईन का चूर्ण एक चम्मच शहद के साथ लें। दिन में 3 बार यह चूर्ण लेने से पेट के सभी कीड़े मर जाते हैं।

कलोंजी

10 ग्राम कलोंजी को पीसकर इसे 3 चम्मच शहद के साथ सेवन करें। कुछ दिन तक नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.