centered image />

ठंड के मौसम में की गई ये चार गलतियों से बढ़ सकता है आपका वजन

0 585
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ठंड में इन वजहों से बढ़ता है तेजी से वजन:

वजन बढ़ने की समस्या लगभग सभी लोगों को रहती है। लेकिन यह समस्या ठंड के मौसम में और भी बढ़ जाती है। ठंड के मौसम में कई लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनके कारण मेटाबॉलिज्म यानी खाना पचाने की प्रक्रिया धीमी (स्लो) हो जाती है। और ऐसे में वजन तेजी से बढ़ने लगता है, अगर इन गलतियों को नजरंदाज किया जाए तो वजन बढ़ने की समस्या से बचा जा सकता है। यहां हम कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण सर्दी के मौसम में तेजी से वजन बढ़ने लगता है।

फिजिकल एक्टिविटी कम होना :

ठंड के मौसम में आलस्य के कारण मार्निंग वॉक और जिम जैसी फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाने के कारण मेटाबॉलिज्म रेट स्लो पड़ जाता है इससे फैट बर्न नहीं हो पाता है और फिर वजन बढ़ने लगता है।

पानी कम पीना :

ठंड के मौसम में प्यास कम लगती है, जिसके कारण हम पानी कम पीते हैं और खाते ज्यादा हैं। इसके कारण भी वजन बढ़ने लगता है।

डायट में बदलाव :

सर्दी के मौसम में मीठा, तला हुआ और चटपटा खाना खाने का मन करता है, जिससे हमारे शरीर को बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी मिलती है। जिसके कारण भी वजन बढ़ने लगता है।

ज्यादा नींद लेना :

ठंड में दिन बड़े और रातें छोटी होती हैं। रात में नौ घंटे से ज्यादा नींद लेने से खाना पूरी तरह से पच नहीं पाता है, जिसके कारण भी वजन बढ़ने लगता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.