centered image />

शरीर में आयरन की कमी को दूर करते हैं ये फूड, जल्दी जानिए

0 459
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

खाने में मोजूद अनेक प्रकार के पोषक तत्व मानव शरीर के विकास के लिए जरूरी हैं। उनमें से आयरन भी एक है। शरीर में आयरन की मोजूदगी से अनेक रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और हम स्वस्थ भी रहते हैं। इसलिए हमें अपने आहार में आयरनयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। आईए जानते हैं इन खाद्य पदार्थों के बारे में।
चकुंदर

चकुंदर आयरन का बेहतरीन स्रोत है। चकुंदर के अलावा चकुंदर की पत्तियों में भी काफी मात्रा में आयरन मोजूद होता है। खून की कमी यानी अनीमिया से ग्रस्त लोगों के लिए चकुंदर बहुत फायदेमंद होता है। चकुंदर को रोजाना सलाद या सब्जी के रूप में इस्तेमाल करने से शरीर में खून बनता है।

पालक

पालक में काफी अधिक मात्रा में आयरन होता है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर पालक का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। इसके अलावा पालक में कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, खनिज लवण और प्रोटीन जैसे तत्व आदि भी शामिल होते हैं।

अनार

अनार से खून में आयरन की कमी दूर होती है और अनीमिया जैसी बीमारी से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा रोजाना अनार का जूस पीने से शरीर में रक्त का संचालन ठीक तरह से होता है।

तुलसी

तुलसी खून की कमी को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। तुलसी के पत्तों का सेवन नियमित रूप से करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

अंडा

अंडे में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे गुणकारी तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसमें विटामिन डी भी मोजूद होता है जो बहुत ही कम खाद्य पदार्थों में पाया जाता है और यह आयरन से भरपूर होता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.