आम आदमी की तरह डरपोक हैं यह बॉलीवुड सेलेब्स,जाने कौन किससे डरता हैं?
मुंबई : फिल्मो में काफी बहादुरी दिखते फिरते हैं यह बॉलीवुड के सेलेब्स। उन्हें देखकर तो लगता हैं की वो किसी से नहीं डरते होंगे। लेकिन यहां तो बॉलीवुड के कई एक्ट्रेस और एक्टर आम आदमी की तरह डरते नजर आते हैं। हम आज इसी बारे में बात करेंगे की इतने बड़े बड़े स्टार भी इतनी छोटी बात को लेकर चिल्लाना शुरू कर देते हैं।
अभिषेक बच्चन
यह माना जाता हैं की बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपनी फिटनेस को बनाये रखने के लिए ज्यादा फ्रूट्स खाते हैं। लेकिन यह बात जानकर आपको विश्वास नहीं होगा की हमारे अभिषेक बच्चन ने बचपन से लेकर आज तक एक फ्रूट तक नहीं खाया हैं। उन्हें फ्रूट्स का फोबिया हैं उस करन वह फ्रूट्स नहीं खाते हैं।
दीपिका पादुकोण
कई बार लोग किसी छोटे मोटे जीव से डरती हैं। लेकिन यहां तो उसके नाम से दीपिका पादुकोण को पसीना आ जाता हैं। दीपिका को साप से बहुत डर लगता हैं। अगर कोई उसके आसपास रहकर साप का नाम भी ले तो वह वहां से रफूचक्कर हो जाएगी। अगर वो अपनी आंखों से कोई जगह साप को देख ले तो जोरो से चिल्लाने ने लगती हैं।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड फिल्मो में चॉकलेटी और रोमांटिक अंदाज में दिखने वाले हमारे रणबीर कपूर भी कहीं कम नहीं हैं। उन्हें तो कॉकरोच से काफी डर लगता हैं। अगर भूल से भी बिचारा कॉकरोच उनके आजु बाजु दिख जाये तो वह बड़े जोरो से चिल्लाने लग जाते हैं।
शाहरुख़ खान
हमारे बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ को तो घोड़ो से डर लगता हैं। शाहरुख़ जब भी कोई फिल्म साइन करते हैं तब वो निर्देशक से पूछते हैं की फिल्म के कोई सीन में घोडा तो नहीं हैं ना। उन्हों ने अब तक कोई भी सीन घोड़े के साथ नहीं किया हैं। उन्हें घोडा निचे ना फेंक दे उस लिए उन्हें घोड़े नापसंद हैं।