centered image />

आंतों की टीबी के ये हैं लक्षण, जानिए क्या है इस खतरनाक बीमारी का बचाव

0 462
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आपने अभी तक तो टीबी का नाम सुना होगा लेकिन, क्या आपने आंतों की टीबी के बारे में सुना है? यदि नहीं तो हम आपको बता देते हैं। आंतों की टीबी एक खतरनाक बीमारी है। आपको बता दें कि इस बीमारी के लक्षण लगभग क्रोंस डिजीज से मिलते-जुलते हैं। आईए जानते हैं।

आंतों की टीबी के ये हैं लक्षण

  • लगातार लूज मोशन होना।
  • मल में खून या मवाद आना।
  • लंबे समय तक कब्ज का ठीक न होना।
  • पेट में दर्द होना साथ ही उल्टी आना, जी मतलाना।
  • पेट की झिल्ली में अत्यधिक पानी भरने से फूल जाना।
  • पेट में हवा का गोला इधर-उधर घूमते हुए महसूस होना।
  • अचानक वजन घटना।
  • अचानक से भूख कम लगना।

इस तरह करें इस बीमारी से बचाव

  • इस बीमारी का एक कारण दूध को बिना उबाले हुए पीना है, इसलिए दूध उबालकर ही पिएं।
  • बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शराब आदि नशीले पदार्थों का सेवन बिलकुल बंद कर दें, इस तरह के सभी पदार्थ आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं।
  • यदि ध्यान न दिया जाए तो फेफड़ों की टीबी से यह रोग आंतों तक भी पहुंच सकता है।
  • धूम्रपान वाली चीजों को टीबी के मरीज से शेयर करने पर भी ये बीमारी हो सकती है।
  • अत्यधिक मिर्च मसाले वाले खानों से भी आंतों की टीबी का खतरा होता है। इसलिए खाने में लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च का इस्तेमाल सेहत के लिए ज्यादा बेहतर है।
  • अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें जो रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हों।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.