centered image />

ये हैं दुनिया के 7 कुछ ऐसे अजीबो गरीब रहस्य जिनको अपने पहले नहीं सुना होगा

0 757
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दुनिया में ऐसे कई रहस्य हैं जिनका जवाब अभी भी खोजा जाना बाकी है। विज्ञान के पास इनके जवाब नहीं हैं, लेकिन खोज जारी है। ऐसे कौन-कौन से रहस्य हैं जिनके खुलने पर इंसान ही नहीं, धरती का संपूर्ण भविष्य बदल जाएगा। आगे देखें 7 रहस्य जिनपर अभी भी खोज जारी है।

30 करोड़ साल पुराना लोहे का पेंच: 

1998 में रूसी वैज्ञानिक दक्षिण-पश्चिम मॉस्को से करीब 300 किलोमीटर दूर एक उल्का के अवशेष की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक पत्थर का टुकड़ा मिला, जिसमें लोहे का पेंच संलग्न था। भूवैज्ञानिकों के मुताबिक, ये पत्थर 300 मिलियन (30 करोड़) साल पुराना है। तब न तो कोई प्रबुद्ध प्रजाति हुआ करती थी और न ही धरती पर डायनासोर हुआ करते थे। पत्थर के बीच लोहे का पेंच साफ दिखाई पड़ता है। इसकी लंबाई एक सेंटीमीटर और व्यास तीन मिलीमीटर है।

वॉयनिश लिपि: 

मानव साइंस और टेक्नोलॉजी में इतनी तरक्की कर चुका है, मगर वो अब तक इस भाषा में लिखी गई लिपि को नहीं पढ़ सका है. इसके बारे में जो थोड़ी-बहुत भी जानकारी उसे मिली है, वह इन किताबों पर बनी हुई तस्वीरों की वजह से है.

6 इंच का छोटा नरकंकाल: चिली में घोस्ट टाउन से मसहूर एक जगह है जहाँ एक 6 इंच का नर कंकाल पाया गया था। इस नरकंकाल के दांत पत्थर जैसे मजबूत थे।बहुत सारे रिसर्च के बाद यह मान लिया गया था वह कंकाल इंसान का ही था। लेकिन सवाल यह उठता है कि इतने छोटे इंसान के दांत कैसे हो सकते हैं। आज भी यह रहस्य अनसुलझा ही है।

जैक द रिपर: “जैक द रिपर” नाम को अब तक न जाने कितनी फ़िल्मों, नाटकों और सीरियल्स में देखा और सुना जा चुका है. इस कुख्यात कातिल ने 18वीं सदी के अंत में लंदन पूर्व के इलाके में 11 औरतों को मौत के घाट उतार दिया था. उनमें से सारी उस जमाने की वैश्याएं हुआ करती थीं. यह बेहद ख़तरनाक कातिल उन औरतों के शरीर को इस कदर तहस-नहस कर देता था कि उन्हें कोई पहचान भी नहीं सकता था. मगर अचंभे की बात यह है कि इसे कभी भी पकड़ा नहीं जा सका.

बुर्काधारी औरत: यह मिस्ट्री जुडी है अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या से।  जब F B I जॉन एफ कैनेडी की हत्या के सिलसिले में एक वीडियो देख रही थी तो उन्हें वीडियो में एक महिला नज़र आई जिसने अपने सर पर कपडा बांध रखा था तथा वो कैमरे से वीडियो शट कर रही थी।  वो वह पर काफी समय तक रहती है यहाँ तक की सब लोगो के चले जाने के बाद भी।  आखिर में वो एक गली में चल जाती है।  F B I ने जब उस महिला का पता लगाने की कोशिश की तो वो उसका पता नहीं लगा पाये।  आखिर में हार कर उन्होंने उस महिला से अपील की, कि वो उसके द्वारा शूट वीडियो उन तक पहुंचा दे ताकि केस में कुछ सहायता मिल सके।  पर उस महिला ने ऐसा भी नहीं किया और आज तक भी उस बुर्काधारी महिला का पता नहीं लग पाया है की आखिर वो कौन थी और उसने क्या वीडियो शूट किया था।  यह केस F B I की बड़ी विफलताओं में से एक है।

राशि खत वाला कातिल: 1960 और 1970 के दशक में सैन फ्रांसिस्को के खाड़ी इलाकों में एक क्रिमिनल पाया जाता था, जिसे पुलिस और प्रेस राशि कातिल के तौर पर जानती थी. यह कातिल प्रेस और पुलिस को ऐसे-ऐसे दिमाग खराब कर देने वाले खत लिखा करता था कि लोग पागल सरीखे हो जाते थे. इसके द्वारा भेजे गए चार खतों में से एक का तो मतलब लोग निकाल सके, मगर बाकी तीनों आज भी लोगों के लिए एक रहस्य ही बन कर रह गए हैं.

एक ऐसा छेद जिसमें समा जाती है आधी नदी: “द डेविल्स केटल” नाम से प्रसिद्द इस छेद में नदी का आधा पानी समा जाता है। लेकिन आज तक दुनिया का कोई भी वैज्ञानिक और विज्ञान यह पता कि यह पानी आखिर जाता कहाँ है?

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.