कैंसर की होने वाली पहली स्टेज में शरीर में दिखने लगते हैं ये 8 बदलाव
कैंसर मनुष्य के लिए बहुत ही खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी का नाम सुनते ही लोग डरने लगते हैं। भारत में कैंसर की वजह से कई लोगों की मौत हो रही है। कैंसर की शुरूआत में ही शरीर के संकेत दे देता है। जो आज हम आपको बताएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं।
पहली स्टेज में कैंसर के संकेत
1. शरीर के किसी अंग पर चोट लगकर खून लगातार बहना शरीर में कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है। और मलाशय के द्वार से खून निकलना शरीर में कोलोन कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है।
2. दुनिया के लगभग 18% लोगों को शौच में बदलाव जैसे शौच के समय, मल और आकार आदि की वजह से भी शरीर में कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
3. कैंसर के शुरुआती स्टेज में शरीर का वजन तेजी से कम होने लगता है। और 1 महीने में चार-पांच किलो वजन घट सकता है।
4. कैंसर की शुरूआत में शरीर में छोटी-छोटी गांठ बनती है। जो धीरे-धीरे बड़ा आकार ले लेती है। शरीर में कोई भी गांठ बनने पर नजरअंदाज नहीं करें। और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
5. शरीर के किसी अंग पर बिना चोट लगे ही सूजन आना भी आपके शरीर में कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है।
6. बहुत दिनों से उल्टी हो रही है और उल्टी के साथ खून भी आ रहा है तो यह आपके शरीर में कैंसर की बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
7. आंखों की रोशनी अचानक से कमजोर हो गई है। और सिर में हमेशा दर्द रहता है तो यह आपके दिमाग में कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है।
8. अगर बहुत दिनों से आपको खांसी और बलगम की बीमारी है। और सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है तो यह आपके शरीर में फेफड़ों के कैंसर का संकेत हो सकता है।