हैरान कर देने वाली सच्ची घटनायें मौत से ज़िंदा लौटे ये 7 लोग
ये सभी सच्चीं घटनायें पर आधारित कहानियां है उन लोगो की जिनको ज़िन्दगी ने दूसरा मौका दिया इन्हे मरा हुआ समझा गया लेकिन ये मरने के बाद उठ गए। कुछ पुनर्जन्म सिर्फ कुछ मिंटो के लिए थे लेकिन कई लोगों को ज़िन्दगी ने दूसरा मौका दिया।
दिन का खाना बनाने के लिए मौत से लौटी दादी

एक चीनी परिवार अपनी 95 साल की दादी को खाना बनाते देख बहुत हैरान हुए। मौत के 6 दिन बाद ली क्सिओफेंग अपने खुले हुए ताबूत से बाहर आ गयी। परिवार को लगा था कि उनके सिर में चोट लगी है और वह उनकी अंतिम क्रिया के लिए तैयारी कर रहे थे। यह तो खुशनसीबी थी कि उनका ताबूत पूरी तरह बंद नहीं था और बाहर आने के लिए उन्हें परेशानी नहीं हुई। उन्होंने गांववालों को बताया कि लम्बी नींद के कारण उन्हें भूख लगी है और वे कुछ बनाकर खाना चाहती है।
अपने ताबूत पर खटखटाता किसान

1571 में अक्टूबर में इंग्लैंड के ब्रौगिंग गांव के किसान मैथ्यू वाल को जब उनकी अंतिम क्रिया के लिए चर्च ले जाया जा रहा था तब एक कफ़न उठाने वाले का पैर फिसल गया और उससे ताबूत गिर गया। जब उन्होंने दुबारा से ताबूत उठाया तो वे यह देखकर हैरान रह गए कि ताबूत के अंदर से खटखटाने की आवाज़ आ रही थी। वे मैथ्यू वाल की आवाज़ थी और वह अगले 24 साल तक जीवित रहे थे।
ब्राज़ील का नन्हा बच्चा दो बार हुआ मृत

पुनर्जन्म की हर कहानी का अंत ख़ुशी वाला नहीं होता। निमोनिया का इलाज करवा रहे दो साल के केल्विन सांतोस को दो बार मृत घोषित किया गया। उसके माता पिता पूरी रात जागते रहे लेकिन उसकी अंतिम क्रिया के एक घंटे पहले, केल्विन अपने ताबूत से उठ गए और उसने अपने पिता से पानी माँगा। जब लोग कहने लगे की यह जादू है, केल्विन दुबारा से ताबूत में लेट गया और हमेशा के लिए सो गया।
काम के दौरान मरी वैश्या, ताबूत में डालने से पहले हुई ज़िंदा

ज़िम्बाब्वे की एक वैश्या अपने ग्राहक के साथ एक होटल में मर गयी थी। बताया गया कि अपने ग्राहक के साथ काम क्रिया करती हुए वे मर गयी। ग्राहक ने पुलिस बुलाई और नर्स ने उसकी पड़ताल की। जैसे वह उसे ताबूत में डाल रहे थे, वैश्या ज़िंदा हो गयी. यह देखकर सभी लोग भागने लगे। उन सभी को लगा था की वैश्या मर चुकी थी क्यूंकि वह ठंडी हो गयी थी।
लटकने के बाद भी बचा बच्चे को मरने वाला कातिल

1650 में ऐनी ग्रीन ने अपने नाजायज़ बच्चे का क़त्ल किया था और उसे अपने मालिक के घर पर छुपाने की कोशिश की थी। उसे फांसी की सज़ा सुनाई गयी थी। उसे सूली पर करीब आधे घंटे तक लटकाया गया और उसके बेजान शरीर को सूली से उतारकर ताबूत में डाला गया। जब डॉक्टर ने उसे चीरा लगाया तब ऐनी चीख उठी. यह सोचकर कि उसने काफी कुछ भोग लिया, उसकी सज़ा माफ़ कर दी गयी और उसे मासूम साबित कर दिया गया। वह काफी लम्बे समय तक जीवित रही और उसने तीन बच्चो को जन्म दिया।
हार्ट अटैक से मृत येमेनी हुआ ज़िंदा

यमन के एक 65 वर्षीय आदमी कि हार्ट अटैक से मौत हुई थी। मुस्लिम परंपरा के अनुसार उसे नहलाया गया। उसे कब्र के अंदर दाल दिया गया और उस और उसपर जैसे ही मिटटी डालनी शुरू कि गयी वह उठ गया और चिल्लाने लगा। जल्द ही शमशान यात्रा पार्टी में तब्दील हो गयी।
डॉक्टर की पत्नी ने अपनी कब्र से निकलकर चोरों को डराया

कब्र चोरी करने वालो के लिए यह एक सबक है। 18 वी सदी के आयरलैंड, में एक डॉक्टर की पत्नी को बुखार हुआ और वह मर गयी। उसने एक मेहेंगी सोने की अंगूठी पहनी हुई थी जिसे उसकी सूजी हुई ऊँगली के कारण निकला नहीं जा सका। इस डर से की उसका बुखार शहर में न फ़ैल जाये, उसे तुरंत ही दफना दिया गया और उसके मरने की खबर फ़ैल गयी। जब कब्र चोरी करने वाले चोरों ने उसकी कब्र दुबारा खोदी तो वह मार्जोरी को देखकर चौंक गए। मार्जोरी बाहर आयी और वापिस अपने घर चली गयी। जब उनके पति डॉक्टर जॉन घर वापिस आये तो वह अपनी पत्नी को ज़िंदा देखकर चौंक गए। यह देखकर उन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ और वह मर गए। मार्जोरी से जो कब्र खाली हुई थी उसी में उनके पति को दफनाया गया।
Author : Davinder Gadhok