centered image />

खाने के तुरंत बाद नही करने चाहिए ये 3 काम, ये गलती आप तो नही करते

0 659
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आप सभी जानते है हर इंसान स्वस्थ रहना चाहता है। और स्वस्थ रहने के लिए बहुत छोटी – छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है। तभी हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है। अक्सर लोग खाना खाने के बाद पानी पीते है। लेकिन सभी लोग इस बात से अन्ज़ान रहते है ,कि खाना खाने बाद पानी पीने से हम अपने शरीर को नुकसान पहुचाते है। ऐसी ही कुछ और बाते है, जिनको खाना खाने के बाद नही करना चाहिए –

1. खाना खाने के बाद लेटे नही –

जब हम खाना खा लेते है, उसके बाद लेटना नही चाहिए। खाना खाने के बाद खाना नीचे की तरफ जाता है। जब हम लेटते है तो खाने से बना डाइजेस्टिव जूस वापस लौटने लगता है। जिससे हमारे गले और छाती पर जलन होने लगती है।जो हमारे स्वास्थ के लिए नुकसान दायक होता है।

2. खाना खाने के बाद पानी नही पिये –

अक्सर लोग खाना खाने के बाद पानी पीते है। लेकिन सभी लोग इस बात से अनजान होते है ,कि यह काम करना हमारे लिए कितना नुकसान दायक हो सकता है। यदि हम खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीते है तो हमारा डाइजेशन स्लो हो जाता है। जिससे खाना पचता नही है। कम से कम 45 से 60 मिनट के बाद गर्म पानी पीना चाहिए जो स्वास्थ के लिए अच्छा होता है।

3. खाना खाने के बाद वर्कआउट न करे –

खाना खाने के बाद आप वर्कआउट नही करना चाहिए और न ही घूमना चाहिए। यदि आप घूमना चाहते है तो खाना खाने के 20 मिनट बाद घूमना चाहिए। लेकिन खाना खाने के बाद वर्कआउट कभी नही करना चाहिए, जैसे – फिजिकल एक्टिविटी , व्यायाम, डांस, स्विमिंग आदि। इससे हमारा डाइजेशन स्लो हो जाता है और खाना अच्छी तरह पचता नही है। इससे हमारे शरीर मे नयी बीमारियों का जन्म हो जाता है जो हमारे लिए नुकसान दायक होता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.