centered image />

ये 3 चीजें फरवरी में जरूर खाना चाहिए, शरीर हमेशा स्वस्थ रहेगा

0 659
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मित्रों एक स्वस्थ शरीर की आकांक्षा हर किसी को होती है। कौन नहीं चाहता कि उसका शरीर निरोगी एवं स्वस्थ हो।

पुराने समय के लोग अगर स्वस्थ रहते थे तो उसके पीछे उनके खान-पान का अहम स्थान रहता था। दूसरी बात जो गौर करने लायक है वह है सही मौसम के अनुरूप सही खान-पान।

मित्रों अगर मौसम के अनुरूप हमारा खान-पान व्यवस्थित हो जाए तो हम बीमारियों से बच सकते हैं और हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं।

आइये जानते हैं वो ऐसी क्या 3 प्रमुख चीजें हैं जो फरवरी अर्थात माघ-फाल्गुन माह में अत्यंत उपयोगी बतलाई गयी है।

1. भुने हुए चने के साथ गुड़ –

भुना हुआ चना और गुड़ अपने आप में सबसे बड़ा रोग प्रतिरोधक आहार माना जाता है जिसे पुराने समय से ही लोग प्रयोग में ला रहे हैं। भुने चने और गुड़ के मिश्रण से हमारे शरीर को प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फ़ाइबर एवं अन्य जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स आसानी से प्राप्त हो जाते हैं। इसे जरूर ही प्रयोग में लेना शुरू करें।

2. भुनी हुई अदरक –

भुनी हुई अदरक में एंटी-फंगल एवं एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो पाचन शक्ति को सुधार कर खान-पान में हुई अनियमितता के कारण हुई छोटी-मोटी बीमारियों को ठीक करते हैं। ये भूख वर्धक भी मानी जाती है तथा जठराग्नि को शांत करती है। इसे जरूर प्रयोग में लायें।

3. भुना हुआ लहसुन-

भुने अदरक की तरह भुना लहसुन भी एन्टी-फंगल और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होता है। ये खास तौर से पुरुषों के स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। इसे खान-पान में अवश्य शामिल करना चाहिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.