centered image />

मां के ये 3 गुण, जिनसे अनजान हैं आजकल के बच्चे जरुर देखें

0 734
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मनुष्य का जीवन कुदरत की देन है, और मनुष्य के इस जीवन में उसका एक अटूट रिश्ता मां से होता है। चाहे प्राचीन काल हो या आधुनिक काल, मां का एक ऐसा रिश्ता होता है, जो जीवन में मनुष्य को बहुत कुछ सिखाता है, तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।मां दुनिया में एक होती है।मां का रिश्ता दुनिया में एक पवित्र रिश्ता इसलिए होता है क्योंकि एक मां के सारे दुख उसके बच्चे की खुशी में समा जाते हैं। वह हर हाल में अपने बच्चे को सुखी देखना चाहती है, चाहे उसे जीवन में कितने ही दुख झेलने पड़े।आज हम आपको बताएंगे मां के यह 3 गुण जिनसे अनजान हैं आजकल के बच्चे। आइए जानते हैं मां के इन 3 अद्भुत गुणों के बारे में।

These 3 qualities of a mother, who are unknown today, must see children

त्याग– एक पत्नी भी अपने पति के लिए वह त्याग नहीं कर सकती, जो एक मां कर सकती है। मां खुद फटे कपड़े पहन लेती है, लेकिन अपने बच्चे को हमेशा अच्छे कपड़े पहनाती है। सोचो जरा जब आप बचपन में थे, तो शायद आपकी मां ने भी आपके साथ ऐसा किया होगा। और आज भी वह ऐसा करने को हमेशा तैयार रहती है।

 सुरक्षा– जब बच्चा छोटा होता है, और वह गलती करके घर लौटता है। तो ऐसे में उसको पिटाई से बचाने के लिए मां सारे इल्जाम अपने ऊपर ले लेती है। शायद आपने भी जब बचपन में गलती की होगी, तो आपके साथ ऐसा हुआ होगा। सुरक्षा करने में मां से बड़ा कोई नहीं होता है।

प्रेम– एक मां अपने बच्चे को अंतिम समय तक प्रेम करती है। जब उसका बच्चा उसे गालियां भी देता है, तो वह बड़े ही प्यार से सुन लेती है। तथा कभी भी बुरा नहीं मानती है। मां भगवान की एक अद्भुत रचना है। लेकिन आजकल के बच्चे मां की इन भावनाओं को नहीं समझते हैं।

जो लोग अपनी मां से प्यार करते हैं और उसकी भावनाओं को समझते हैं, वो हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.