centered image />

दांतों में है ठंडा-गर्म लगने की समस्या, तो करिए ये आसान उपाय

0 570
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कई लोगों को दांतों में ठंडा गर्म खाने या पीने से सेंसिटिविटी यानी झनझनाहट महसूस होती है, इस कारण वे कुछ भी ठंडा या गर्म का सेवन नहीं कर पाते हैं, हमारे दांतों में एक कोटिंग होती है जिसे इनेमल कहा जाता है, इस कोटिंग में किसी समस्या या कीड़ा लगने के कारण ये परत घिसने लगती है, कई पानी पीने में भी दांतों में परेशानी होती है। आज हम आपको दांतों में ठंडे गर्म की समस्या के लिए उपाय बताने जा रहे हैं।

दांतों में झनझनाहट के कारण

  • दांतों का इनेमल कमजोर होना।
  • ज्यादा हार्ड ब्रश इस्तेमाल करना।
  • धूम्रपान या गुटखा का सेवन दांतों की समस्याएं बढ़ जाती हैं।
  • दांतों में पायरिया बीमारी होने पर दांत खराब होने लगते हैं, इससे दांतों में झनझनाहट की समस्या भी होती है।
  • अगर दांत का कोई भाग टूट जाए तो इससे भी दांतों में पानी लगने की समस्या होती है।

दांतों में सेंसिटिविटी के लिए उपाय

  • दांतों में सेंसिटिविटी के लिए एक ग्लास हल्के गुनगुने पानी में 2 चम्मच नमक मिलाकर कुल्ला करने से फायदा होता है।
  • खाने-पीने की ऐसी कई चीजें हैं जिनसे दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ सकती है जैसे ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, आईसक्रीम आदि, इसलिए इनका सेवन ज्यादा न करें।
  • दांतों में ठंडा गर्म लगने पर 1 चम्मच तिल का तेल, 1 चम्मच सरसों का तेल और 1 चम्मच नारियक तेल मिलकार इस मिश्रण से दिन में 2 बार दांतों की मालिश करें, इससे दांतों में ठंडा गर्म लगने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
  • दांतों की सभी समस्याएं जैसे दांतों में ठंडा गर्म लगना, कीड़ा लगना या पायरिया जैसी बीमारी को दूर करने के लिए, थोड़ा-सा सरसों का तेल लें, इसमें सेंधा नमक मिलकार दिन में 2 बार दांतों और मसूड़ों की मालिश करें। इस उपाय से दांतों की समस्या से जल्द आराम मिलता है।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.