centered image />

बेर का फल खाने से होते है अद्भुत फायदे, जो आप नहीं जानते होंगे

0 862
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बेर का फल खाने मे स्वादिष्ट होता है। यह खट्टा मीठा होने के साथ ही कई पोषक तत्त्वो से भरपूर होता है यह विटामिन सी का मुख्य स्त्रोत होता है। इसमे एन्टिऑक्सिडेंट भी भरपूर मात्रा मे होता है इसके अलावा इसमें आयरन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा मे होता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने मे मदद करते है।

बेर का सेवन करना हमारे दिल के लिए भी फायदेमंद होता है और शरीर मे रक्त संचालन को बेहतर तरीके से करता है और साथ ही रक्त मे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने मे मदद करता है जिससे हमारे हृदय की मांसपेशियां मजबूत बनती है। यह उच्च रक्तचाप की समस्या को कंट्रोल करता है इसमे विटामिन सी भरपूर मात्रा मे होता है जो मसूढ़ो से संबंधित रोगो को दूर करता है और साथ ही पायरिया रोग से भी बचाता है।

बेर फाइबर से भरपूर होता है अगर आप बेर का सेवन करते हैं तो इससे आपके पाचन क्रिया सही बनी रहती है और साथ ही कब्ज की समस्या भी नही होती। यह पेट के सूजन को कम करने मे मदद करता है इसमे पाए जाने वाले पोषक तत्त्व हमें लीवर से संबंधित रोगो से भी बचाए रखते हैं और साथ ही पीलिया रोग एनीमिया रोग को दूर करने मे भी मदद करते है।

बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए आप बेर के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। यह कई तरह के पोषक तत्त्वों से भरपूर होते हैं अगर आप बेर के पत्तों का लेप बनाकर बालों पर लगाते हैं तो इससे आपके बाल मजबूत होंगे और साथ ही लंबे घने बने रहेंगे।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए बेर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन सी से समृद्ध होने के कारण हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखता है जिससे हमें संक्रामक रोगों से बचाव होता है। इसके अलावा हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रूप से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.