centered image />

दुनिया की 15 अजीब परम्पराएं जो आपको चौंका देंगी

0 822
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

किसी भी समाज की परम्पराए उसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। हमारे बुज़ुर्ग हमें विरासत में परम्पराए सिखाते है और उनके साथ कुछ खास और महत्वपूर्ण बातें जुड़ी होती है। समय के साथ आगे बढ़ते हुए हम कुछ परम्पराए पीछे छोड़ देते है लेकिन हम कुछ परम्पराए निभाते है और आगे भी निभाते जायेंगे। हर समाज की खुद की परंपरा होती है और वह उनकी सम्पति होती है और वह ज़्यादातर उनकी पीड़ी, धर्म से जुडी होती है। हमें हमारे समाज की परंपरा का पता है और शायद हमें हमारे आस पास के कुछ अलग समाज की परम्पराओं के बारे में भी पता है। लेकिन पूरे विश्व में ऐसे कई परम्पराओं का पालन किया जाता है जो आपको हैरान कर देगी। हम आपको दुनिया की ऐसी 15 चौंकाने वाली परम्पराओं के बारे में बताते है जो आपके दिमाग को हिलाकर रख देंगी।

1 . मुर्दे को खिलाना (रोमन)

Image Source : iTervis

रोमन के वैटिकन के शमशान में कब्रों के अंदर पाइप्स डाली जाती है जो शमशान के बाहर तक जाती है। रोमन परंपरा के अनुसार लोग इस पाइप के जरिये मुर्दे की कब्र में शहद, वाइन और खाने का सामान डालते है।

2 . मुर्दे की आस्तियों को खाना (वेनेज़ुएला और ब्राज़ील)

eating-death-ash-Shuffle
Image Source: Shuffle

हैरान मत होइए! मौत और ज़िन्दगी हर किसी की ज़िन्दगी का हिस्सा है लेकिन अपने किसी के मरने पर उसकी अस्तिया खाना बहुत हैरान करने वाली परम्परा है। ब्राज़ील और वेनेज़ुएला की योनाममो जाति में मृत शरीर के किसी भी हिस्से को रखने से रोकता है। मृत के शरीर को जला दिया जाता है। हड्डियों का चूरा बनाकर उसे आस्तियों के साथ मिलाया जाता है और फिर उसे परिवार के सदस्यों में बांटा जाता है जिसे सभी को खाना होता है।

3 . मृत के साथ रहना (इंडोनेशिया)

Living-with-the-Dead-(Indonesia)-daily-mail
Image Source: Daily Mail

इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी का एक पारम्परिक समुदाय है तोराजा। यहाँ के परिवार वालो को मृत की अंतिम क्रिया करने के लिए पैसे जोड़ने में महीने लग जाते थे। इन महीनो में मृत को एक खास कपड़े में लपेटा जाता था और उसे परिवार के घर में रख दिया जाता था। इस परंपरा के साथ यह भी मान्यता जुड़ी हुई थी की इस पाकर मृत की आत्मा तब तक सुरक्षित रहती है जब तक उसे दफनाया नहीं जाता।

4 . ताबूत को टांगना ( फिलीपींस)

Hanging-Coffins-(Philippines)-slate
Image Source: slate

आपको चीन, इंडोनेशिया और फिलीपींस की कई जगहों पर लटके हुए ताबूत मिलेंगे। लटके हुए ताबूत वह की प्राचीन परम्परा है। माना जाता है कि ताबूत को टांगने से मृत के शरीर को जानवर द्वारा लेकर जाने से बचाया जाता है और इससे आत्मा को वरदान मिलता है।

5 . पैर बांधना (चीन)

foot binding japan
Image Source: Alternative looks

चीन कि परंपरा में 4 से 5 साल कि लड़की के पैरो को बांधा जाता है ताकि उसके पैरो को बढ़ने  से रोका जा सके। बंधे हुए पैरों से लड़की ना तो चल सकती है, न काम कर सकती है और न ही उछल सकती है। यह परंपरा किसी शगुन, धर्म या किसी बुराई से दूर रहने के लिए नहीं है। बल्कि यह परम्परा सुंदरता और कामुकता का प्रतीक है। यह माना जाता है कि छोटे पैर लड़की को खूबसूरत बनाते है।

6 . गर्भवती महिला को जलते कोयले पर लेकर चलना ( चीन)

Carrying-Pregnant-Women-over-Burning-Coal-(China)
Image Source: dailymail.co.uk

चीनी परंपरा के अनुसार माना जाता है कि पति को अपनी गर्भवती पत्नी को नंगे पैर उठाकर जलते हुए कोयले पर चलना पड़ता है। यह इसलिए किया जाता है ताकि पत्नी को आसान और सफल प्रसव हो। इससे पहले आपकी पत्नी प्रसव का दर्द बर्दाश्त करे आप कुछ दर्द के लिए तैयार रहे।

7 .  दुल्हन का अपहरण ( रोमानी जिप्सिस)

Bride-Kidnapping-(Romani-Gypsies)-shuffle
Image Source: Shuffle

अपहरण गैरकानूनी है और हा उस लड़की का अपहरण करना जिसे आप अपनी दुल्हन बनाना चाहते है, का अपहरण करना तो जुर्म और गैरकानूनी है। लेकिन रोमानी  जिप्सिस कि परम्परा के अनुसार अगर एक लड़का जो अविवाहित है, किसी लड़ी का 3-5 दिनों के लिए अपहरण करके उसे बंधक बनाने में कामयाब होता है तो उसे उस लड़की से शादी करने का कानूनी अधिकार मिल जाता है।

8 कनामारा मत्सुरी (जापान)

Kanamara-Matsuri-(Japan)-time-travel-turtle
Image Source: Turtle

जापान के कावासाकी में कानायामा मंदिर में हर बसंत ऋतु में ये अजीब त्यौहार मनाया जाता है। इस त्यौहार का मुख्य विष्य लिंग है। लोग पूरे शहर में बड़ी लकड़ी के लिंग को हवा में लहराकर जलूस निकालते है। ये त्यौहार वैश्याओं के बीच काफी मशहूर है। इसमें वे अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती है।

9 . मसाई थूकना (अफ्रीका)

Image Source : Zurukenya

केन्या और तंज़ानिया के पारम्परिक अफ्रीकी समुदाय के मसाई समुदाय में अजीब प्रकार कि परंपरा है जिसमें लोग अपने मित्रो से मिलने के दौरान एक दूसरे पर थूक फैंकते है। बड़ो का नमन करने से पहले मसाई के लोग हाथ मिलाने से पहले अपने हाथो पर थूक फैंकते है । ये लोग अपने नए जन्मे बच्चे पर भी थूंक फेंकते है और अपने बच्चे कि तारीफ़ करने से परहेज़ करते है क्यूंकि इन्हे लगता है कि बच्चे कि तारीफ करने से बच्चे कि ज़िन्दगी पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

10 . बच्चे को उछालना ( भारत)

baby_tossing_in_air-couponraja
Image Source: Couponraja

भारत के महाराष्ट्र में एक अजीब परंपरा का चलन है। इसमें बच्चे को मंदिर के ऊपर करीब 15 मीटर से उछाला जाता जाता है। इस परंपरा के अनुसार, ये माना जाता है कि इससे बच्चे का अच्छा भाग्य आएगा और उसे शक्ति और समझदारी प्राप्त होगी।

11 दांतो को तेज़ करना ( इंडोनेशिया)

sharpening-teeth
Image Source : Shuttle

दक्षिण सुमात्रा के मेंतावाई समुदाय में इण्डोनेसीआई महिलाये अपने दांतो को तेज़ बनाने के लिए उन्हें रगड़ती है। ये प्रक्रिया महिलाये सुन्दर दिखने के लिए करती है और आपको बतादे कि ये प्रक्रिया बहुत दर्द भरी होती है।

12 . खोपड़ी बांधना ( मयान)

Skull-Binding-(Mayan)-pintrest
Image Source: Pintrest

पौराणिक मयान और उसकी परम्पराओ ने हमेशा विश्व को अपनी और आकर्षित किया है। लेकिन खोपड़ी बांधने कि यह अनोखी परंपरा बहुत अजीब है। यह विकार छ: महीने के बच्चे की खोपड़ी की साधारण वृद्धि को रोककर उसे एक महीने के बच्चे जितना बनाया जाता है। ये परंपरा सामाजिक ओहदे को दर्शाने के लिए की जाती है। लम्बे विकृत सिर वाले लोगो को ज़्यादा समझदार, ऊंचे ओहदे का माना जाता है।

13 . जिराफ महिला (थाईलैंड)

Giraffe-Women-(Thailand)-youtube
Image Source: Youtube

थाईलैंड की कैरेन समुदाय में अपनी गर्दन को लम्बा करने के लिए उसमें गेरा पहनने की एक अजीब परंपरा है। उन लोगों को लगता है कि इंसान कि गर्दन उसकी सुंदरता का प्रतीक है। लड़किया पांच साल कि उम्र से ही लम्बी गर्दन की चाह में गर्दन में गेरा पहनना शुरू कर देती है। समय समय पर लम्बी गर्दन के साथ साथ गेरा बदलता रहता है।

14 सती प्रथा (भारत)

Sati-Tradition-(India)-hindi-human-rights
Image Source : Indi human rights

भारतीय परंपरा के अनुसार जब एक महिला के पति का देहांत हो जाता है तो उसे अपने पति की अर्थी के साथ ज़िंदा जलकर आत्महत्या करनी पड़ती है। हालाँकि पहले इसका फैसला खुद पर निर्भर करता था लेकिन बाद में यह ज़रूरी मान्य हो गया। लेकिन अब इस परंपरा का पालन नहीं किया जाता।

15 ऊँगली काटना (अफ्रीका)

Finger-Cutting-(Indonesia)-the-plaid-zebra
The Plaid Zebra

अफ्रीका के डेनिस समुदाय में अजीब प्रकार की परंपरा का पालन किया जाता है। परिवार में किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर महिला को अपनी ऊँगली का हिस्सा काट कर देना पड़ता है। डेनिस में महिलाओं को भावात्मक दर्द के साथ शारीरिक दर्द भी झेलना पड़ता था। ये परंपरा पौराणिक आत्माओ को शांत करने के लिए की जाती थी। अब इस परंपरा का पालन नहीं किया जाता।

Author : Davinder Gadhok

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.