खिलाड़ियों की प्यार की कहानी, जो रही सोशल मीडिया में वायरल – नंबर एक है सबका दिलों का चहेता
क्रिकेट लव स्टोरी : ऐसे पांच खिलाड़ियों की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी लव स्टोरी से सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा पाई है। इन खिलाड़ियों ने मोहब्बत में सारी हदें पार कर दी थी।
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
अगर आप बेरोजगार हैं तो यहां पर निकली है इन पदों पर भर्तियां
दसवीं पास लोगों के लिए इस विभाग में मिल रही है बम्पर रेलवे नौकरियां
1. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह रोहित शर्मा की स्पोर्ट मैनेजर थी। पहले यह दोनों लोग दोस्त बने और बाद में इनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। 6 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से शादी कर ली।
2. विराट कोहली
जैसा की आप सभी को पता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी। 2013 में एक टीवी कमर्शियल के दौरान इन दोनों लोगों की मुलाकात हुई थी। और वहीं से दोनों लोगों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
3. महेंद्र सिंह धोनी
 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी अपने अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। रांची में ही महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक साथ बड़े हुए हैं फिर बाद में साक्षी देहरादून चली है। कई सालों बाद कोलकाता के एक होटल में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की मुलाकात हुई और वहीं से ही दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया।
4. युवराज सिंह
युवराज सिंह को हेजल कीच शुरू से बहुत ज्यादा पसंद थी। युवराज सिंह 3 सालों तक हेजल से मिलने की कोशिश करते रहे। कठिन परिश्रम के बाद युवराज सिंह और हेजल कीच का मिलना हुआ और उस मुलाकात के बाद से ही दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ।
5. शिखर धवन
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। फेसबुक पर चैटिंग करते-करते इनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। आयशा पहले से ही तलाकशुदा थी लेकिन फिर भी शिखर धवन ने बेइंतेहा मोहब्बत की और शादी कर ली।
Comments are closed.