centered image />

नाबालिग लड़की को पत्नी बनाकर रखा और बच्चा होने के बाद छोड़कर भागा पति

0 1,769
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्राइम न्यूज़ : छत्तीसगढ. रायगढ़ जिला के खरसिया थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की वहीं के सेलून संचालक के प्यार में पड़ गई। इसके बाद युवक उसे मुंह बोली पत्नी बनाकर किराए के मकान में रख रहा था। इस बीच पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इसके दो महीने बाद ही बच्चे का बाप पत्नी बेटे दोनों को छोड़कर भाग गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साल 2016 में खरसिया निवास एक नाबालिग व वहीं का रहने वाला निर्मल श्रीवास जोकि सेलून दुकान चलाता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद निर्मल ने नाबालिग को शादी का वादा किया और पीड़िता को मुंहबोली पत्नी बनाकर खरसिया में ही किराए के मकान रखा था।

इसी साल फरवरी में नाबालिग से किशोरी हो चुकी लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद मई माह में निर्मल अचानक दोनों मां-बेटे को छोड़कर कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। ऐसे में 25 अक्टूबर को किशोरी ने इसकी शिकायत थाने में की है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 493, 4-6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.