centered image />

महीने का अखिरी दिन ठीक नहीं हैं इन 6 राशियों के लिए, बन रहे हैं 3 अशुभ योग

0 537
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

फरवरी का आखिरी दिन मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों के लिए ठीक नहीं है। अतिगंड, राक्षस और ग्रहण योग बनने के कारण इन 6 राशि वाले लोगों के काम बिगड़ सकते हैं। ये अशुभ योग टेंशन, खर्चा और नुकसान बढ़ाते हैं। इनका अशुभ असर सेहत पर भी पड़ता है। जिससे चोट या दुर्घटना की भी संभावना बनती है। इनके अलावा वृष और कन्या राशि वाले लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। वहीं मिथुन,मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति अच्छी होने से ये लोग सितारों के अशुभ असर से बच जाएंगे।

पढ़ें पूरा राशिफल और उपाय-

मेष –

पॉजिटिव -नौकरी या कारोबार से जुड़ी नई बातें पता चल सकती हैं। इनकम, खर्चा, पारिवारिक और पेशेवर जीवन में आपको संतुलन रखना चाहिए। दूसरों की तारीफ करें और खुले मन से बात करें। इसी में आपका फायदा है। अपनी समझदारी से नए अवसरों का फायदा उठाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आगेबढ़नेके मौके भी आपको मिल सकते हैं। परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। मनोरंजन और रोमांस के मौके मिलेंगे। आपकी सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी।

नेगेटिव -किसी न किसी चीज की कमी महसूस हो सकती है। आप कुछ नया न करें। ऐसा हो सकता है कि शरीर साथ नहीं दें। कुछ परिस्थितियां भी आपके फेवर नही होंगी। दूसरों पर बहुत ज्यादा भरोसा न करें। हर चीज पर टिप्पणी न करें। पैसा जितनी तेजी से आएगा, उतनी ही तेजी से खर्चा भी हो सकता है। आपको कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी जबरदस्ती निभानी पड़ सकती हैं। दोस्तों, सहकर्मियों और साथियों से अनबन हो सकती है। कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां भी बन सकती हैं।

क्या करें -हनुमान मंदिर में लाल रेशमी धागा दान करें।

लव-मेष राशि के प्रेमी सावधान रहें, प्रेम प्रस्ताव असफल हो सकते हैं।

करियर-कारोबार में व्यस्तता रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको सहयोग भी मिलेगा।

हेल्थ-जोड़ों के दर्द से परेशानी रहेगी। खान-पान डिस्टर्ब हो सकता है।

आगे पढ़ें वृष से मीन राशियों का पूरा फल –

वृष –

पॉजिटिव – आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। कुछ खास लोगों का ध्यान आप पर और आपके कामकाज पर रहेगा। बड़े फैसले भरोसेमंद लोगों की सलाह लेकर ही करें। सोच- विचार करके ही आगे बढ़ें। रिश्तों की कोई अनबन सुलझ सकती है। निवेश या खरीददारी का फैसला पूरी पड़ताल के बाद ही करें। बातचीत की शैली से आप किसी को भी सहमत कर सकते हैं। किए गए कामों से आपको पूरा फायदा होगा और सफलता मिल सकती है। मेहनत करनी पड़ेगी। धैर्य और संयम रखें। परिवार की परेशानियां भी खत्म हो सकती है।

नेगेटिव -कुछ लोग आपकी बुराई करेंगे और आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपके काम में कहीं कोई गलती न हो। कोई गलत फैसला भी आज होने की संभावना बन रही है। ज्यादा पैसा भी खर्चा हो सकता है। सावधान रहें।

क्या करें -किसी ब्राह्मण कोजनेऊदान दें।

लव-जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

करियर-कार्यक्षेत्र में कामकाज ज्यादा हो सकता है। बिजनेस में पिता से सहयोग मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत वाला समय है।

हेल्थ-पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। आलस्य और थकान भी रहेगी। भोजन में सावधानी रखें।

मिथुन –

पॉजिटिव -नौकरी में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी आज आपको मिल सकती है। नौकरी से जुड़े फायदे के इशारे मिलेंगे। किसी समस्या को ज्यादा बड़ा न समझें। कोई चुनौती आपके लिए एक मौका भी हो सकती है। लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं। दूसरों की मदद का कोई काम करेंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। चंद्रमा के प्रभाव से आपको धन लाभ हो सकता है। दुश्मन आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। दोस्तों केसाथसमय बीतेगा।

नेगेटिव -घबराहट पर नियंत्रण रखें। आप में थोड़ी झुंझलाहट भी हो सकती है। आपके राज सार्वजनिक हो सकते हैं। वाहन से सावधान रहें। चोट लग सकती है। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में जोश से काम करने में कुछ नुकसान हो सकता है।

क्या न करें -घर या ऑफिस में सफाई के लिए पुरानी झाड़ू का उपयोग न करें।

लव-पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी सुख बढ़ सकता है।

करियर- आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन थोड़ा अनुकूल रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है।

हेल्थ-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। संभलकर रहें।

कर्क –

पॉजिटिव -सफलता के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। कोई नया काम शुरू करने और समस्याओं को सुलझाने के लिहाज से भी दिन अच्छा है। नई नौकरी के ऑफर मिलें, तो उस पर पूरी तरह व्यावहारिक ढंग से विचार करें। बिगड़े काम बनाने में पूरी ताकत लगाने का समय है। गर्मजोशी, मेहनत और कॉन्फिडेंस के साथ काम करें। बिगड़े संबंध भी सुधर सकते हैं।

नेगेटिव -आराम करने के लिए समय नहीं मिल सकेगा। किसी काम के लिए आप कुछ ज्यादा ही जिद कर सकते हैं। इससे आपके काम भी बिगड़ सकते हैं। प्रेमी पर पैसा खर्चा हो सकता है। अपने मन की बात कहने में आपको हिचकिचाहट हो सकती है। सावधानी रखें, कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। मानसिक अस्थिरता से बचें और डिस्टर्ब हुए बिना काम समय पर करने की कोशिश करें।

क्या करें -पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक लगाएं।

लव-पार्टनर का मूड ठीक नही रहेगा। अनबन हो सकती है।

करियर-खर्चा बढ़ सकता है। फायदा होगा और इनकम भी बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ-गले के रोग हो सकते हैं। किसी तरह का इन्फेक्शन भी हो सकता है।

सिंह –

पॉजिटिव -शांति से काम लें। परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। आपका कॉन्फिडेंस भी ज्यादा रहेगा। अपनी बात कहने के लिए आप बहुत उत्सुक रहेंगे। दिनभर जरूरी कागजी काम पूरे होंगे और कई तरह के लोगों से मिलेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी दोस्त के साथ आप ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। पारिवारिक समस्याओं के समाधान के मौके मिल सकते हैं। पिछले कामों का फायदा भी आपको हो सकता है। पुराने कानूनी मामले निपटने के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव -मनोरंजन से जुड़े कामकाज पर खर्चा हो सकता है। अपनी भावनाओं को फिलहाल मन में ही दबा कर रखें। नौकरीपेशा लोग ऑफिस या फील्ड में ज्यादा परेशान हो सकते हैं। गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा होने से दौड़-भाग में दिन निकल सकता है। ऐसे में अपने सामाजिक संबंधों या अपने साथ काम करने वालों के कारण परेशान हो सकते हैं। ध्यान रखें बॉस, मालिक या किसी अधिकारी से अनबन भी हो सकती है। आपके लिए समस्या भी पैदा हो सकती है। फालतू यात्राओं और खर्चे का योग बन रहा है।

क्या करें -तुलसी को घी का दीपक लगाएं।

लव-सिंह राशि के प्रेमियों के लिए दिन परेशानी वाला हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव भी असफल हो सकते हैं।

करियर-कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी होगी।

हेल्थ-सेहत गड़बड़ होने की संभावना है। नींद की कमी हो सकती है।

कन्या –

पॉजिटिव -रोजमर्रा के और जरूरी काम आज ही निपटा लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। जिससे आपकी इनकम बढ़ सकती है। कामकाज के सिलसिले में या ऑफिस में अचानक किसी घटनाक्रम के कारण यात्रा के योग बन रहे हैं। कुछ नया सीखने का भी मौका आपको मिल सकता है। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लोगों से मदद मिलेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद कर दें। पैसे और महत्वपूर्ण कागजात संभाल कर रखें। सेहत का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी कामों के लिए भी दिन अनुकूल हो सकता है।

नेगेटिव -यारी-दोस्ती में ज्यादा समय खराब न करें। सावधान रहें। अपने राज किसी से शेयर न करें। कोई ऐसा काम शुरू न करें, जिसके लिए बड़े स्तर पर कर्जा लेना पड़े। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें। कोई पुराना रोग भी आपको परेशान कर सकता हैं। जोड़ों का दर्द और वायु रोग हो सकते हैं।

क्या करें -ऑफिस या गाड़ी पर अपनी सीट पर लाल कपड़ा रखकर बैठें।

लव-जीवनसाथी आपकी मदद कर सकता है। पार्टनर से अपने मन की बातें शेयर करें।

करियर-समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में समय आपके फेवर में हो सकता है। स्टूडेंट्स की टेंशन भी बढ़ सकती है। कॉन्फिडेंस कम हो सकता है।

हेल्थ-थकान और आलस बढ़ सकता है। मानसिक तनाव से परेशानी हो सकती है।

तुला –

पॉजिटिव -आज आप पूरा ध्यान अपने काम पर दें तो अच्छा है। समय पर काम निपटाने की कोशिश करें। व्यस्तता के बावजूद दोस्तों के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। आपके काम समय पर पूरे हो सकते हैं और किए गए कामों का फायदा भी आपको हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी बात रखने का मौका मिल सकता है।

नेगेटिव -कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव करने से बचें। काम के बोझ के बावजूद काम में मन नहीं लगेगा। कोई जिम्मेदारी वाला काम टालने से नुकसान हो सकता है। पैसों के मामलों में किसी गलतफहमी में रहते हुए आप कोई फैसला ले सकते हैं। जरूरत से ज्यादा काम का बोझ आपके सिर पर हो सकता है। इससे आपका तनाव बढ़ सकता है और आपके दूसरे कामों पर भी इसका असर पड़ेगा।

क्या करें -भैरव मंदिर में काले तिल चढ़ाएं।

लव-दाम्पत्य जीवन में प्यार और सुखबढ़नेके योग हैं। पार्टनर की नजरों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है।

करियर- बिजनेस में साथ वाले कुछ लोग आपकी मदद करेंगे। कुछ लोग आपकी बातें मान सकते हैं। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव और किसी तरह का अनजाना डर भी परेशान कर सकता है।

हेल्थ-सेहत के मामले में सितारे आपका साथ देंगे। मौसम के अनुसार परहेज जरूर करें। आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल  –

पॉजिटिव -आजआप कोई बात मन में न रखें। किसी न किसी तरह किए गए कामों का फायदा भी आपको हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके आपको मिल सकते हैं। बेरोजगार हैं, तो किसी अनुभवी से सलाह लें कि आपको किस दिशा में आगे बढ़नाहै। लव लाइफ में थोड़ा बहुत संतुलन बनाने की कोशिश करें। बिजनेस के ज्यादातर मामलों में आपकी जवाबदारी बढ़ सकती है।

नेगेटिव -अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त होने से बचें, इससे आपके दूसरे जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। किसी न किसी चीज की कमी आज आपको महसूस हो सकती है। आपके मूड में बदलाव भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में जीवनसाथी का मूड भी खराब हो सकता हैं। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ने के योग हैं।

क्या करें -तुलसी के गमले में थोड़े से चावल डालकर प्रणाम करें।

लव-लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए पार्टनर से कोई बात न छुपाएं।

करियर- बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स अपनी मेहनत और मिलने वाले नतीजों से थोड़े असंतुष्ट भी हो सकते हैं।

हेल्थ-सिर और बदन दर्द होने की संभावना है। आंखों में जलन या एलर्जी हो सकती है।

धनु राशिफल –

पॉजिटिव -दिन सामान्य रहेगा। आपकी कोशिशों की तारीफ होगी। आपने कोई नई नौकरी शुरू की है या कोई नया काम हाथ में लिया है, तो आपको काम ज्यादा लग सकता है। अपनी किसी जानकारी या कॉन्टैक्ट के दम पर आप साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें।

नेगेटिव -आज किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहें। अचानक धन हानि होने की संभावना बन रही है। सावधान रहें। किसी को उधार पैसा न दें वरना आपका पैसा अटक सकता है। सावधान रहें और ध्यान रखें, दूसरों के कामों में दखल न दें। कुछ काम नहीं चाहते हुए भी आपको जबरदस्ती करने पड़ सकते हैं।

क्या करें -पानी पीने के लिए स्टील या किसी धातु के गिलास का उपयोग करें।

लव-पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

करियर-कार्यस्थल पर भी साथ वालों से मदद मिल सकती है। धनु राशि के स्टूडेंट्स आलस्य और थकान महसूस करेंगे।

हेल्थ-पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।

मकर राशिफल –

पॉजिटिव -दिन अच्छा है। पिछले कुछ दिनों से कुछ काम करने की सोच रहे हैं वो अब पूरे हो सकते हैं। धैर्य रखें। सब ठीक हो जाएगा। लोगों से खुश होकर मिलें। परिवार के रिश्तेदारों के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ हंसी मजाक होगा और दिन आराम से बीत जाएगा। नौकरी में आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण फैसला भी आप ले सकते हैं।

नेगेटिव -पैसों को लेकर कोई कठिन स्थिति सामने आ सकती है। सेहत को लेकर आपके मन में कुछ बेचैनी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। संतान के मामले में टेंशन हो सकती है।

क्या करें -पानी में तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

लव-अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए सितारे फेवर में हो सकते हैं।

करियर-बिजनेस करने के लिए फायदे का समय है। निवेश में फायदे के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत करने का समय है। पढ़ाई में मन लगेगा।

हेल्थ-जरूरी चेकअप करवाते रहें। गले और रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल –

पॉजिटिव -मन में चल रही बेचैनी से छुटकारा मिल सकता है। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। मौज-मस्ती की इच्छा रहेगी। किसी बिगड़ते काम को भी आज आप पूरा कर सकते हैं। पूरी जिम्मेदारी से अपने काम निपटाने की कोशिश करेंगे। मेहनत से सफलता मिल सकती है। कोई नया काम शुरू करने की बजाय नियमित काम पर ही ध्यान देना होगा। जहां तक संभव हो समझौते और सहयोग का मन बनाकर चलें। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। दोस्तों और परिचित लोगों के साथ समय बीत सकता है। कोई प्रेम प्रसंग शुरू होने की संभावना है। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिल सकती है। बिजनेस में भी बड़ा फायदा हो सकता है।

नेगेटिव -गंभीर बातों में उलझने से बचें। किसी न किसी वजह से आपको कोई गलतफहमी हो सकती है। स्थिति को आप जैसा समझ रहे हैं, वैसी नहीं है। आपके काम पूरे होने में परेशानियां भी आ सकती हैं। फालतू खर्चे के योग बन रहे हैं।

क्या करें -मुलेठी खाएं।

लव-पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।

करियर- कार्यक्षेत्र में विवाद होने की संभावना है। बिजनेस में सफलता और फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिलेगी।

हेल्थ-मानसिक अशांति और तनाव बढ़ सकता है। थकान और आलस्य से परेशान हो सकते हैं।

मीन राशिफल  –

पॉजिटिव -आपके मन में कई तरह के विचार आते रहेंगे। बार-बार आपका मूड भी बदलता रहेगा। धन लाभ हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवे भाव में रहेगा। परिवार, साथ काम करने वाले कुछ लोगों और समाज से आपको मदद मिलती रहेगी। मेहनत और कॉन्टैक्ट के दम पर आपके काम पूरे हो सकेंगे। कुल मिलाकर दिन ठीक है।

नेगेटिव -सेहत को लेकर थोड़े सावधान रहें। कानूनी, राजनीतिक लेखन और प्रकाशन के कामों में सफलता मिलने की उम्मीद कम ही है। आप कोई बड़ा फैसला न लें। व्यसनों से भी दूर रहें।

क्या करें -अपोजिट जेंडर वाले लोगों को चॉकलेट खिलाएं।

लव-जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। एक-दूसरे को समय देंगे।

करियर- साझेदारी के बिजनेस में आपको फायदा कम ही मिल सकेगा। सावधान रहना होगा। कॉमर्स फील्ड के स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिल सकते हैं।

हेल्थ-सेहत में उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। लापरवाही न करें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.