इस 87 वर्षीया महिला के रिहाना-माइली सायरस जैसे सेलेब्रिटी भी है फेन
बड्डी विंकल एक 87 साल की बुजुर्ग महिला है जो कि एक इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ये बुजुर्ग महिला इंस्टाग्राम के जरिये अपने फैशन से हंगामा मचाया हुआ है।
3.2 मिलियन फॉलोवर्स

इनके फॉलोवर्स अभिनेताओं के फॉलोवर्स से भी कहीं ज्यादा है। यह बुजुर्ग महिला, फेसबुक, ट्विटर सभी पर एक हलचल बनी हुई है। आप यकीन नहीं करेंगे कि इनके इंस्टाग्राम में 3.2 मिलियन फॉलोवर्स है।
87 वर्षीय साल बड्डी विंकल को पॉप सिंगर रिहाना भी फॉलो करती हैं। इनकी इंस्टाग्राम की बायो में लिखा Stealing your man since मतलब यह अपने आपको एक खूबसूरत महिला मानती है । 1928 से ही सब इनके दीवाने है।
सेलेब्रिटी है फेन

माइली सायरस ने भी इनको एक स्टाइल आइकॉन माना है। बड्डी विंकल मैक की वेबसाइट में भी अपना जलवा दिखा चुकी है। इनकी तस्वीर पेपर मैगज़ीन में भी छपी थी और इनके पटनेरशिप बर्गर किंग के साथ भी ऐड भी कर चुकी है।
बड्डी विंकल एक जीता जागता उदहारण है मशहूर वाक्य की हमारी उम्र तो बस एक नंबर है।
बहुत दुःख झेले

उनके इस अवतार जे पीछे एक कहानी छुपी हुई है जो कि उनके पति के साथ जुड़ी हुई है। अर्ल उनके पति उनकी 35 शादी की सालगिरह के दिन के दिन परलोक सिधार गए। उनकी मित्यु एक कार एक्सीडेंट में हुई थी। हेलेन रूत बैन विंकल जो कि बड्डी विंकल नाम से जानी जाती है। जोकि हैजर्ड केंटकी में रहती है। यह 18 जुलाई 1928 में पैदा हुई थी। एक बार हेलेन वैन विंकल की परपोती आयी उन्हें देखने और उसने देखा कि उनकी दादी के एक टाई पहन रखी हैं और उन्होंने जल्द ही उस तस्वीर को सोशल मीडिया पे पोस्ट कर दिया। और जैसे ही उन्होंने यह किया मानो सोशल मीडिया पर भूचाल ही आ गया हो। लोग बहुत जल्दी ही उनके दीवाने बन गए है।
उनके इस़ अवतार के पीछे उनके बेटे की भी कहानी जुड़ी हुई है उनके पति के मौत के बाद उनके बेटे की भी बोन कैंसर से मित्यु हो गयी थी। जब उसने अपने पति और बेटे को खो दिया। इन घटनाओं ने उन्हें बहुत निराश किया और कुछ दिन बाद ही जब उन्होंने देखा उनकी ज़िंदगी मे बहुत दुख भर गयी है फिर उन्होंने अपने को बदलने का निर्णय लिया।
मॉडलिंग भी की

उन्होंने बहुत से अभिनेताओं के साथ दोस्ती की। किम कार्दशियन और माइली सायरस उनकी बहुत अच्छी दोस्त है। पिछले ही साल शॉर्टी अवार्ड्स में इनको इंस्टाग्राम ऑफ थे ईयर का खिताब दिया गया। और जब वह जवान थी तो उनको नृत्य करना बहुत पसंद था। उन्हें नेटफ्लिक्स भी बहुत पसंद है वो अपना ज्यादा समय नेटफ्लिक्स में ही बिताती है।
उन्होंने कभी भी अपनी मिलती हुई प्रसिद्धि को अपनी दोस्ती को खराब नही होने दिया। उन्होंने अभी कुछ समय पहले ही लॉस एंजेल्स में मॉडलिंग करना स्टार्ट किया है। यह सबसे बुजुर्ग मॉडल में से एक है। वह बहुत सारी तस्वीरें डालती है अभिनेताओं को कॉपी करते हुए कपड़े पहनकर।