मुंबई इंडियंस की टीम पर उठ रहे हैं सवाल, टीम में हो सकती है इस तूफानी सलामी बल्लेबाज़ की एंट्री
IPL 2019 : इस आईपीएल 2019 के मैचों में मुंबई इंडियंस ने अब तक अपनी प्रतिष्ठा के अनुसार खेल नहीं दिखाया है। अभी तक 3 मैचों में एक जीत और दो हार के साथ टीम बुधवार को अपने घरेलू मैदान वानखेडे स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।
मुंबई इंडियंस की टीम कॉम्बिनेशन पर अब सवाल उठने लगे हैं। जिस तरह से उसकी बल्लेबाज़ी मध्यक्रम में लड़खड़ा रही है, वह एक बड़ी चिंता है। अब तक तीनों मैचों में मुंबई इंडियंस का मध्यक्रम फेल रहा। युवराज सिंह ने रन तो बनाए हैं लेकिन टीम की ज़रूरत और उनके रन बनाने में कोई संबंध स्थापित नहीं हो पाया।
कायरोन पोलार्ड का फॉर्म भी टीम की एक बड़ी चिंता है। पोलार्ड पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव है और उनके कमज़ोर प्रदर्शन के बाद टीम में तूफानी सलामी बल्लेबाज़ इविन लुइस को शामिल करने की चर्चा भी चल रही है।
सोशल मीडिया पर फैंस लुइस को याद कर रहे हैं और उन्हें टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस में मिचेल मैकलिंघन और पोलार्ड दोनों का ही प्रदर्शन सवालों के घेरे में है। अगर आने वाले मैचों में इन दोनों के स्थान पर बेन कटिंग और लुइस को शामिल किया जाए तो हैरानी नहीं चाहिए।