जानकारी का असली खजाना

इन दोनों कंपनियों की बाइक्स की ओर ताबड़तोड़ बिक्री की, जाने वो कम्पनियाँ

0 32

भारत एक ऐसा बाजार है जहां कार से ज्यादा दोपहिया वाहन बिकते हैं। हर महीने लाखों की संख्या में बाइक और स्कूटर खरीदे जाते हैं। यही वजह है कि बड़े ब्रांड अपने दोपहिया वाहनों को बेचने के लिए काफी मशक्कत करते हैं। हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर और टीवीएस भारतीय बाजार के कुछ प्रमुख ब्रांड हैं। भारतीय दोपहिया निर्माता TVS बाइक और स्कूटर को अलग-अलग कीमत पर बेचती है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वह हीरो और होंडा को मात देने में नाकाम रही है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों TVS से ज्यादा Hero और Honda की बिक्री हो रही है। उससे पहले नजर डालते हैं पिछले महीने की बिक्री के आंकड़ों पर।

हीरो मोटोकॉर्प फरवरी में 3,82,317 यूनिट्स की बिक्री के साथ 15.3 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज करते हुए नंबर एक कंपनी रही। दूसरे नंबर पर होंडा है, जिसकी फरवरी 2023 में कुल 2,27,084 यूनिट्स बिकीं। इसके बाद पिछले महीने घरेलू बाजार में 2,21,402 यूनिट बेचकर टीवीएस दुपहिया वाहनों की तीसरी सबसे बड़ी विक्रेता रही।

क्यों पिट रही है हीरो-होंडा?

अगर आप TVS Motors की वेबसाइट चेक करेंगे तो आपको यहां प्रोडक्ट्स की लंबी लिस्ट मिलेगी। कंपनी अलग-अलग सेगमेंट की बाइक और स्कूटर बेच रही है, लेकिन ग्राहक उन्हें उतना पसंद नहीं कर रहे हैं, जितना हीरो और होंडा की बाइक और स्कूटर आ रहे हैं। बिक्री में कमी का सबसे बड़ा कारण यह है कि कंपनी के पास हीरो स्प्लेंडर को टक्कर देने के लिए कोई मॉडल नहीं है।

हीरो स्प्लेंडर देश में सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली बाइक्स में से एक है। हर महीने इस बाइक की लाखों यूनिट्स बिकती हैं। दूसरा कारण होंडा का एक्टिवा स्कूटर है। होंडा एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है और दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला दुपहिया वाहन है। इसके अलावा हीरो की एचएफ डीलक्स और होंडा की सीबी शाइन बाइक्स भी खूब बिकती हैं।

हालाँकि TVS के पास मॉडलों की एक विस्तृत श्रृंखला है, TVS Jupiter स्कूटर और TVS XL100 मोपेड आमतौर पर शीर्ष 10 बिकने वाले दोपहिया वाहनों में देखे जाते हैं। जबकि TVS Apache, TVS Ronin, TVS Start City शायद ही कभी शीर्ष 10 दोपहिया वाहनों की सूची में शामिल हैं।

👉 Important Link 👈
👉 Join Our Telegram Channel 👈
👉 Sarkari Yojana 👈

Leave a Reply