नाश्ते में पत्थर खाती है वर्जिनिया की टेरेसा विडेनर
क्या आप पत्थर खा सकते है, नहीं न, यदि आपके खाने में एक कंकर आप जाता है तो कितनी तकलीफ होती है, पर क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि एक महिला पत्थर खाती हैं। जी हाँ, किसी प्रताडना के चलते नहीं बल्कि अपने शौक से। वर्जिनिया की रहने वाली टेरेसा विडेनर पत्थर खाना पसंद करती हैं।
टेरेसा पिछले 20 साल से पत्थर चबा रही हैं और अब तक वे 1,360 किलोग्राम पत्थर चबा चुकी हैं, जिसका वजन किसी हम्पबैक व्हेल के बराबर होगा।
दो बच्चों की मां टेरेसा बताती हैं कि पत्थर चबाने से उन्हें काफी राहत मिलती है। जब भी वो उदास होती है, तो उनका मन चॉकलेट्स की बजाय पत्थर खाने का करता हैं। और इसलिए वो हथौडा लेकर पत्थर तोडने लग जाती हैं। और उन्हें खाकर ही दम लेती हैं।