मुंबई में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से टेक फर्म के सीईओ की मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकली थी महिला
मुंबई के वर्ली में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वर्ली सी-फेस में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक महिला को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए वर्ली पुलिस ने बताया कि मुंबई के वर्ली इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई. कार का चालक भी घायल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
मृतक महिला की पहचान राजलक्ष्मी राम कृष्णन के रूप में हुई है। महिला एक टेक फर्म की सीईओ बताई जा रही है। राजलक्ष्मी एक टेक्नोलॉजी कंपनी की सीईओ थीं। वह मुंबई के शिवाजी पार्क में जॉगर्स के एक समूह का हिस्सा था। वर्ली पुलिस ने कहा कि घटना वर्ली-बांद्रा सीलिंक से कुछ मीटर की दूरी पर वर्ली सीफेस पर वर्ली डेयरी के पास रविवार सुबह 6:30 बजे हुई।
पुलिस के मुताबिक, चालक की पहचान 23 वर्षीय सुमेर मर्चेंट के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती खबरों के मुताबिक, पीड़ित को टक्कर मारने के बाद चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने कहा कि राजलक्ष्मी के सिर और खोपड़ी में गंभीर चोटें आई हैं।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |