centered image />

इस सब्जी का सेवन करने पर दूर होगी पेट की पथरी और डायबिटीज

0 476
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

करेले जैसी दिखने वाली इस सब्जी को कंटोला कहते हैं। यह एक स्वादिष्ट सब्जी हैं जिसमें भरपूर मात्रा में स्वास्थ्य वर्धक गुण पाए जाते हैं। भारत के अधिकांश हिस्सों में इस सब्जी को कांकरोल और केकरोल नामों से भी जाना जाता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए यह वजन घटाने वालों के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती हैं जो पाचन क्रिया को सही रखता हैं। तो आइए जानते हैं कंटोला सब्जी खाने के फायदे।

1. कंटोला में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता हैं जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। कंटोला कि सब्जी का सेवन करने से आंखों के रोग दूर होते हैं।

2. खांसी होने पर कंटोला का सूखा पाउडर सेवन करना लाभकारी होता हैं। इसके अलावा एक छोटा टुकड़ा कंटोला को पानी में उबाल कर पीने से भी खांसी में आराम मिलता हैं।

3. कंटोला में अल्फा-कैरोटीन, बीटा कैरोटिन, ल्यूटेन और ज़ेक्सैंथिन्स जैसे फ्लेवोनोइड्स होते हैं। ये सभी तत्व त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। ये त्वचा ग्लो बढ़ाने के साथ ही चर्म रोगों से बचाते हैं।

4. बवासीर होने पर सूखे कंटोला का चूर्ण बनाकर सेवन करने पर बवासीर में राहत मिलती हैं।

5. पथरी होने पर चम्मच कंटोला का चूर्ण एक गिलास गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर पीने से पथरी से जल्द ही छुटकारा मिलता हैं।

6. कंटोला में भरपूर मात्रा में फाइबर होता हैं जो पाचनतंत्र को बेहतर बनाता हैं साथ ही वजन को नियंत्रित करता हैं।

7. डायबिटीज के रोगियों को कंटोला की सब्जी जरूर खानी चाहिए। यह ब्लड में शुगर लेवल के नियंत्रण में रखती हैं और डायबिटीज के असर को कम करती हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.