centered image />

स्वतंत्र देव सिंह ने राम जानकी मंदिर से आरंभ किया स्वच्छता अभियान

0 232
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

खनऊ, 08 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर भाजपा ने आठ दिसंबर से स्वच्छता अभियान शुरू किया है। अभियान की शुरुआत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को शहर के शीतला देवी वार्ड में टिकैत राय तालाब के निकट स्थित राम जानकी मंदिर से की। यहां पर उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई करके किया। स्वच्छता अभियान आठ दिसंबर से 13 दिसंबर तक प्रदेश में वृहद रूप से चलाया जायेगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंदिर में सीढ़ियों से लेकर पूरे प्रांगण में स्वयं पानी डालकर धोया। झाड़ू व वाइपर से सफाई की। साथ ही मंदिर के लोहे के गेट की भी झाड़ पोंछ कर धुलाई की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। मंदिर के आसपास के क्षेत्र में भी झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया। उपस्थित मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, पार्षद साधना वर्मा, संतोष राय और कार्यकर्ताओं ने भी सफाई की।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि काशी के अंदर पांच तारीख को स्वच्छता अभियान प्रारंभ हो चुका है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि आठ दिसंबर से 13 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के सभी शिवालयों, मंदिरों में और उसके निकट के क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाना है। मंदिर और आसपास कहीं पर भी प्लास्टिक और कूड़ा नहीं रहना चाहिए। इस नेक कार्य में बुद्धिजीवी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री शामिल होकर सेवा करेंगे।

काशी का जो सपना था कि महादेव का भव्य मंदिर हो, गंगा जी का सामने से दर्शन हो, पूरी दुनिया भारत की संस्कृति को देखे, वह होने जा रहा है। पहली बार इस देश में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वह सपना साकार होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना है व मंदिरों में पूजन पाठ का कार्यक्रम भी होगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.