centered image />

सूर्यकुमार यादव ने बनाया छक्के का रिकॉर्ड, रोहित-धोनी से काफी पीछे!

0 141
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं. उन्हें टी20 फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। हालांकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। बावजूद इसके उन्होंने छक्कों का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर शुभमन गिल ने शतक लगाए।

इंदौर में नहीं चला सूर्या का बल्ला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे में भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए। 32 साल के सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला। फैंस को उनसे बड़ी पारी खेलने की उम्मीद थी लेकिन वह महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 9 गेंदों की पारी में 2 छक्के लगाए। उनके मैदान पर आते ही फैंस ने नारेबाजी शुरू कर दी। जैसे-जैसे उनका शॉट बाउंड्री के ऊपर गिरा, उत्साह बढ़ता गया। हालांकि, वह ज्यादा देर तक दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर सके।

सूर्यकुमार ने 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे किए

इंदौर वनडे में भले ही सूर्यकुमार फ्लॉप साबित हुए, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज से एक रिकॉर्ड बना डाला. इसी के साथ सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 छक्के पूरे कर लिए। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में 92 छक्के लगाए हैं। वनडे में अब उनके 8 छक्के हो गए हैं। सूर्यकुमार ने टी20 और वनडे की कुल 61 पारियों में 100 छक्के लगाए।

हार्दिक को हराया

इसी के साथ सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम था। हार्दिक ने 101 पारियों में अपने 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे किए। वहीं, केएल राहुल 129 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में काफी पीछे हैं। रोहित और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 166 पारियों में यह कारनामा किया था। इसके साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 132 पारियों में 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे किए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.