सूर्य-शनि गोचर 2023 : इन 4 राशियों के लिए अच्छी रहेगी जॉब लाइन
जून के महीने में सूर्य और शनि लगभग एक साथ गोचर करेंगे। 15 जून को रात 11 बजकर 58 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, शनि 17 जून को कुम्भ राशि में वक्री होंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि का एक साथ वक्री होना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। फलस्वरूप चार राशियों को यह शुभ फल देगा। इस राशि को करियर समेत आर्थिक रूप से कई लाभ मिलेंगे। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चार राशियां।
मिथुन
जैसे ही सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश होगा, इस अवधि में मिथुन राशि वालों के मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी में न सिर्फ आपको प्रमोशन मिलेगा बल्कि आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। साझेदारी में व्यापार करना बहुत अच्छा है। इससे प्रगति होगी और साझेदारों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको अपने वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
सिंह
सूर्य और शनि का गोचर सिंह राशि वालों को अच्छे परिणाम देगा। इस दौरान आपका जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। लेकिन आपकी सोच का दायरा बढ़ता रहेगा। परिवार में शुभ कार्यों के कारण बहुत धन खर्च करना पड़ता है। आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। वहीं वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |