centered image />

विश्व के कुछ फेमस पानी में तैरते रेस्टोरेंट जो दुनियाभर में मशहूर है।

0 697
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आमतौर पर अपने ख़ास डिश और स्वाद की वजह से रेस्टोरेंट मशहूर होते है। लेकिन, दुनिया में कुछ ऐसे भी रेस्टोरेंट है, जो अपने लजीज खाने से ज्यादा अपनी बनावट के लिए मशहूर है। इनकी बनावट के बारे में सुनकर या देखकर आप भी चौकने को मजबूर हो जायेंगे। हम आपको दुनियाभर के ऐसे ही कुछ पानी में तैरने वाले रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे है। इसमें एक रेस्टोरेंट तो भारत में भी है।

1. जंबो किंगडम रेस्टोरेंट, हांगकांग

दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट हांगकांग का जंबो किंगडम है। इस रेस्टोरेंट में एक साथ 2300 लोग लंच,डिनर कर सकते है। पानी में तैरने वाले इस रेस्टोरेंट को हांगकांग की सबसे आकर्षक जगहों में से एक माना जाता है। इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि इसमें शॉपिंग मॉल और पार्क भी है। यह रेस्टोरेंट पिछले 30 साल से लोगो को लजीज व्यंजन परोस रहा है।

2. सी पैलेस, एम्सटर्डम, नीदरलैण्ड

सी पैलेस यूरोप का सबसे पहला फ्लोटिंग चाइनीज रेस्टोरेंट है। वैसे तो एम्सटर्डम में बहुत सारे तैरने वाले रेस्टोरेंट है, लेकिन इस चाइनीज रेस्टोरेंट की बात कुछ हटकर है। सी पैलेस रेस्टोरेंट चाइनीज आर्किटेक्चर का एक नायाब नमूना है।

3. बीबीक्यू डोनट रेस्टोरेंट, जर्मनी

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में जर्मनी का बीबीक्यू डोनट अपने आप में ख़ास जगह है। पानी में तैरने वाले इस रेस्टोरेन्ट का नाम दो फ़ूड आइटम से लिया गया है। इस रेस्टोरेंट में एक तैरने वाला टेबल है, जहां आपको भोजन परोसा जाता है। यहां आप छुट्टियों में पिकनिक का लुत्फ़ उठा सकते है।

4. वेली लेक रेस्टोरेंट, केरल

केरल में भारत का वेळी लेक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तिरुअंनतपुरम से 8 किमी की दुरी पर पानी में तैरने वाला यह रेस्टोरेंट झील पर बना हुआ है। यह खूबसूरत रेस्टोरेंट झील पर बसे हुए गांव के बीचोबीच स्थित है। इस रेस्टोरेंट तक आप पानी पर ही बने तैरते हुए ब्रिज के सहारे पहुंच सकते है। इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें परोसे जाने वाले खाने में उन्हीं इनग्रेडिएंट का इस्तेमाल होता है, जिनका प्रोडक्शन स्थानीय स्तर पर होता है।

5. कैट बा बे रेस्टोरेंट, वियतनाम

वियतनाम का फ्लोटिंग रेस्टोरेंट कैट बा बे मुख्य रूप से समुद्री खाने के लिए मशहूर है। इस रेस्टोरेंट को घर की तरह बनाया गया है। पानी में तैरते हुए बोट पर बने इस रेस्टोरेंट का लुक बेहद शानदार है।

6. रूस्टर धाऊ रेस्टोरेंट, दुबई

दुनिया के बड़े फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में दुबई का रूस्टर धाऊ भी शामिल है। इस रेस्टोरेंट की खासियत है कि यह एक जगह स्थिर रहने के बजाए चारों तरफ घूमता रहता है। पानी में तैरने वाला यह रेस्टोरेंट लकड़ी का बना हुआ है और पूरी तरह से वातानुकूलित है। इस रेस्टोरेंट में एक बार में 397 लोग लंच और डिनर कर सकते है।

7. सी रेस्टोरेंट, वैकुंवर

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में वैकुंवर का सी रेस्टोरेंट भी अनोखा है। इस रेस्टोरेंट का मुख्य आकर्षण प्लास्टिक से बना डाइनिंग रूम है। पानी में तैरते इस रेस्टोरेंट की पहचान प्लास्टिक से बने होने की वजह से है। इस रेस्टोरेंट को बनाने में मटेरियल के रूप में करीब 1700 प्लास्टिक की बोतले और देवदार की लकड़ी का प्रयोग किया गया है।

8. द मैकबार्ज रेस्टोरेंट, ब्रिटिश कोलंबिया

दुनिया के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में ब्रिटिश कोलंबिया का द मैकबार्ज रेस्टोरेंट भी प्रमुख है। दरअसल इसे रेस्टोरेंट के नजरिये से नहीं, टूरिस्ट प्लेस की तरह से बनाया गया था। धीरे-धीरे इसका किचन चर्चित हो गया, जहां बर्गर और आलू फ्राई लोगो को परोसा जाता था। इसके बाद अपने बेहतरीन स्वाद वाले व्यंजनों की वजह से लोग इसे जानने लगे।

9. द म्युरिनसेल कैफे, आस्ट्रिया

आस्ट्रिया के ग्रेज में द म्युरिनसेल कैफे भी पॉपुलर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट को न्यूयॉर्क के एक आर्टिस्ट बिटो अकानसी ने बनाया है। यह जगह ड्रिंक, कॉफी और कॉकटेल के लिए बेहतरीन है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.