खून बढ़ाने के कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनको आप पहले नहीं जानते होंगे
दो घंटे के लिए 2 चम्मच तिल को पानी में भिगो ले और बाद में पानी से छानकर इसका पेस्ट बना लें अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार सेवन कर ले, इससे जल्दी ही खून बढ़ने लगता है।
कॉफी और चाय का सेवन कम कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह चीजें शरीर को आयरन लेने से रोकती है।
दो बार दिन मे ठंडे पानी से नहाएंं और सुबह नहाने के बाद सूरज की रोशनी में बैठ जाएंं।
आप अपने भोजन में गेहूं, चना और मूंग को अंकुरित करके उसमें नींबू मिलाकर सुबह का नाश्ता लेंं।
पके आम के गूदे को मीठे दूध के साथ सेवन करें। ऐसा करने से खून तेजी से बढ़ता है। चुकंदर का सेवन करने से भी खून जल्दी बढ़ने लगता है।
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मूंगफली के दानों को गुड के साथ चबा-चबाकर सेवन करें, इसे जल्द ही खून बढ़ने लगता है।
सिंघाड़ा शरीर में खून और ताकत दोनों को बढ़ाता है। कच्चे सिंघाड़े को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है।
मुनक्का, अनाज, किशमिश, दाले और गाजर का नियमित सेवन करें और रात को सोने से पहले दूध में खजूर डालकर उसको पीएं।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |