centered image />

Skin Care: चांद जैसा चेहरा पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से दूर रहें, ये 3 चीजें आएंगी काम

0 91
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हममें से ज्यादातर लोग चाहते हैं कि हमारा चेहरा हमेशा जवां दिखे और दाग-धब्बों, पिंपल्स और झुर्रियों से मुक्त रहे खासकर महिलाएं इन बातों को लेकर काफी जागरूक हैं आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान की वजह से हमारे चेहरे को काफी नुकसान पहुंचता है। इससे डिटॉक्सीफिकेशन नहीं हो पाता और हमारे शरीर में जहरीले पदार्थ जमा होने लगते हैं और इससे चेहरे की अंदरूनी और बाहरी खूबसूरती खराब हो सकती है. हमें अपने दैनिक आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो आपकी त्वचा के लिए ग्लोइंग टॉनिक का काम कर सके।

इन 3 चीजों के इस्तेमाल से चेहरे पर आएगा निखार

1. दूध

दूध को एक संपूर्ण भोजन माना जाता है क्योंकि इसमें लगभग सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। यह हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आप दिन में दो बार एक गिलास दूध का सेवन कर सकते हैं, इससे चेहरे पर गजब का निखार आएगा। हालांकि इसे उबाल कर ही पीने की कोशिश करें ताकि दूध में मौजूद कीटाणु नष्ट हो जाएं और आपके शरीर पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े।

2. दही

खाने के बाद लोग दही या रायता खाना पसंद करते हैं. इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पेट से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती है। पेट साफ रखने का सकारात्मक प्रभाव हमारे चेहरे पर देखने को मिलता है। इसलिए रोजाना कम से कम दो कटोरी दही जरूर खाएं। दही को चेहरे पर लगाना भी बहुत फायदेमंद होता है।

3. नींबू

नींबू एक साइट्रस फूड है जो हमारे पेट और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना नींबू पानी पिएंगे तो आपको अपच की समस्या से निजात मिलेगी और साथ ही आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। नींबू के रस में ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा कोमल और खूबसूरत बनेगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.