शुभमन गिल ने IPL 2023 में ठोका तीसरा शतक, क्रिस गेल से लेकर शेन वॉटसन तक कई दिग्गजों को पछाड़ा

0 61

शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़कर कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। यह उनका सीजन का तीसरा शतक था।

गुजरात टाइटंस और भारत के उभरते सितारे शुभमन गिल आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सीजन का तीसरा शतक लगाया है। लीग चरण में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतक लगाने के बाद, उन्होंने क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को धूल चटा दी। गिल ने इस पारी में 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह अब आईपीएल के एक सीजन में दो से ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली और जोस बटलर ही ऐसा कर सकते थे।

शुभमन गिल ने अपनी इस पारी में 9 रन बनाने के साथ ही ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली. वहीं उनके नाम 800 से ऊपर हो गया है और ऑरेंज कैप इस खिलाड़ी के पास लगभग पक्की है. उसके आसपास कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो प्लेऑफ में मौजूद हो। गिल ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 58 गेंद में नाबाद 101 और आरसीबी के खिलाफ 52 गेंद में नाबाद 104 रन की पारी खेली थी।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली – 4 शतक (2016)
जोस बटलर- 4 शतक (2022)
शुभमन गिल – 3 शतक (2023)

इससे पहले क्रिस गेल (2011), हाशिम अमला (2017), शिखर धवन (2020), शेन वॉटसन (2018), केएल राहुल (2022) और विराट कोहली (2023) ने एक ही आईपीएल सीजन में दो शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन अब शुभमन गिल ने इन सब को पीछे छोड़ दिया है.

👉 Important Link 👈
👉 Join Our Telegram Channel 👈
👉 Sarkari Yojana 👈
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.