centered image />

चौंकाने वाली घटना : पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने उठाया ये कदम

0 564
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश के जालौन में चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां एक मां ने अपनी 2 मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसी के साथ उसने आत्महत्या करने के प्रयास में दीवार पर सिर मारकर खुद को घायल कर लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आरोपी मां को हिरासत में ले लिया गया है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के चिरवली गांव से सामने आया है।

Shocking husband refuses to go to maternal home, wife takes this step घटना

गांव के रहने वाले महेंद्र अहिरवार ने अपनी पत्नी प्रमिला पर शाम को अपनी 4 साल की मासूम बेटी माही और 10 महीने की बेटी रोशनी का गला घोंटने का आरोप लगाया है। बाद में महिला ने भी खुदकुशी करने की कोशिश की और दीवार पर सिर मारकर खुद को घायल कर लिया। मायके जाने की बात को लेकर महिला अपने पति के साथ बात की थी।

पति ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह अभी तो अपने पिता के घर से वापस आई थी। इसके  पति के बाद, महेंद्र खेत में चला गया और इस बीच, महिला ने अपनी दोनों मासूम बेटियों का गला घोंट दिया और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.