centered image />

8 सितम्बर 2020, मंगलवार का दैनिक राशिफल- जाने क्या लिखा है आपके भाग्य में

0 1,321
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

aries-semaiscan

मेष-राशि वाले जो लोग अपने परिवार से दूर रह रहे थे, वे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। आपके इस खुलेपन से सभी परिजनों व मित्रों को बहुत खुशी मिलेगी वो बदले में आपको बहुत प्यार देंगे। इस समय आपको अपने परिजनों के साथ काम करने से लाभ भी होगा।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष- राशि वाले लोगों के पारिवारिक क्षेत्र में कार्यक्रम होने की संभावना है, इसलिए कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो जाइए, ये मजे करने का समय है। ये पारिवारिक समारोह आपके व आपके परिजनों के लिए खूब सारी खुशियां ले कर आएगा। आज का दिन अपनों के साथ मजे करने का है। इस समय का भरपूर आनंद लें।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन- राशि वाले लोगों को अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज आप थोड़ा जल्दी घर पहुंच जाएं और अपने परिजनों को कहीं बाहर घुमाने ले जाएं। ऐसा कुछ करें और फिर देखें कि आपको कितनी खुशी मिलेगी।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क- राशि वाले लोग आज किसी सामाजिक कार्य के लिए किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह– राशि वाले लोगों के घर पर आज अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। आज आपके घर विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मजा करें।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या– राशि वाले लोगों की आज शुरूआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है। लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला- राशि वाले लोगों के करीबी दोस्त आज मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है और आपकी मेहनत रंग लाई है। ये दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक- राशि वाले लोगों को तक कीमती सामान की बात है तो, आपको सतर्क रहना होगा। क्योंकि आज कुछ कीमती वस्तु खोने के संकेत हैं। अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखें।  

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु– राशि वाले लोग आज आत्म विश्लेषण के मूड में हैं। आप सोचेंगे कि आप जिंदगी में कहां तक सफल हुए हैं और इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी है। आप ये भी सोचेंगे कि अब आगे जिन्दगी आपको कहां ले जाएगी। इस आत्मविश्लेषण से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अपनी सफलताओं के लिए अपने आप को शाबाशी दीजिए।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर- राशि वाले लोगों को आज अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी। ये कोई प्यारा सा तोहफा, कोई कीमती चीज या फिर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकता है। कुछ भी हो अब आप इसे संभाल कर रखें और इसके मिल जाने की खुशी में अपने सितारों को धन्यवाद दें।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ-राशि वाले लोगों को घर पर बनी अशांति आज चिंता के दो- चार पल दे सकती है। अपने गुस्से को काबू में रखने की पूरी कोशिश करें। फिर चाहे घर की अशांति का कारण आप ना भी हों, तो भी मानसिक शांति के लिए अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

Daily Horoscope

मीन- राशि वाले लोगों को आज अपने आप से ये सवाल करना होगा कि, आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें और अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा- सीधा कहने से बचें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.