centered image />

शंघाई में कोरोना संक्रमण के तीन मामले मिलने पर स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

0 166
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बीजिंग, 26 नवंबर चीन के शंघाई शहर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आने पर कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है और बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

शंघाई स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से कहा गया है कि संक्रमित पाए गए तीनों दोस्त हैं जिन्होंने एक साथ पिछले हफ्ते सुझोऊ शहर की यात्रा की थी। इन मामलों को देखते हुए

शंघाई के दो प्रमुख हवाईअड्डों से उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।इसके अलावा शंघाई सरकार ने निर्देश दिए हैं कि शहर से जुड़े सभी प्रकार के पैकेज टूर को भी रद्द कर दिया जाए। शंघाई कोरोना रोकथाम विशेषज्ञ टास्क फोर्स के प्रमुख

झांग वेनहोंग ने कहा कि चीन को डायनेमिक ज़ीरो-कोविड से बहुत सारे अनुभव हुए हैं, इसलिए हमारी रणनीति नहीं बदलेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यह फिर एक ख़तरनाक बीमारी के रूप में उभर सकती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.