जानकारी का असली खजाना

भारत की सबसे अमीर महिलाओं में सावित्री जिंदल का नाम सबसे ऊपर, देखें देश की अन्य अरबपति महिलाओं की लिस्ट

0 27

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने शोध के आधार पर यह सूची तैयार की है। इस लिस्ट को बनाने में फोर्ब्स के लाइव बिलियनेयर ट्रैकर की भी मदद ली गई है। सिटी इंडेक्स के अनुसार, महिला अरबपतियों की सूची में भारत ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर है। दुनिया की 5 सबसे अमीर महिलाओं में से 4 अमेरिका की हैं। L’Oreal की मालिक Françoise Bettencourt Meyers 81.49 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। वॉलमार्ट की एलिस वाल्टन 60.16 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर ह
अमेरिका में कुल 92 महिला अरबपति हैं। इस सूची में चीन दूसरे स्थान पर है। चीन में अरबपतियों की संख्या अमेरिका से आधी यानी 46 है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जर्मनी का नाम है। जर्मनी में कुल 32 महिला अरबपति रहती हैं। जर्मनी के बाद नंबर आता है इटली का। सिटी इंडेक्स में इटली 16 महिला अरबपतियों के साथ चौथे स्थान पर है। भारत में 9 महिला अरबपति हैं। यही संख्या ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग में है। इस प्रकार यह संख्या इस सूची में तीन में से पांचवें स्थान पर आती है।

फोर्ब्स रिच लिस्ट 2022 के अनुसार ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 16.96 अरब डॉलर (करीब 14 हजार करोड़ रुपए) है। सावित्री जिंदल एक सफल बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं।

विनोद राय गुप्ता

विनोद राय गुप्ता भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। वह हैवेल्स इंडिया के प्रबंध निदेशक अनिल गुप्ता की मां हैं। उनकी कुल संपत्ति 6.3 अरब डॉलर है।

रेखा झुनझुनवाला

शेयर बाजार के बिल बुल कहे जाने वाले निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला, फोर्ब्स इंडिया रिच के अनुसार वर्ष 2022 के लिए भारत की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। इनकी कुल संपत्ति 5.9 अरब डॉलर है।

फाल्गुनी नायर

भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नायकी की सीईओ फाल्गुनी नायर का नाम भी शामिल है। उनकी कुल संपत्ति 4.08 अरब डॉलर है।

लीना तिवारी

फार्मा और बायोटेक कंपनी यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड की मालिक लीना तिवारी भारत की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं।

दिव्या गोकुलनाथ

भारत के दिग्गज टेक एंटरप्रेन्योर्स की लिस्ट में दिव्या गोकुलनाथ का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 2011 में बायजू कंपनी की स्थापना की थी। उनकी नेटवर्थ फिलहाल 3.6 अरब डॉलर है।

मल्लिका श्रीनिवासन

मल्लिका श्रीनिवासन ट्रैक्टर एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड की सीईओ हैं। उनका नाम 2022 फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में भी शामिल है। उनकी कुल संपत्ति 3.4 अरब डॉलर है।

किरण मजूमदार-शो

बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ की कुल संपत्ति 2.7 अरब डॉलर है। वह भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में आठवें स्थान पर हैं।

अनु आगा

साल 1996 में थर्मेक्स कंपनी की स्थापना करने वाली अनु आगा की कुल संपत्ति 2.8 अरब डॉलर है

👉 Important Link 👈
👉 Join Our Telegram Channel 👈
👉 Sarkari Yojana 👈

Leave a Reply