centered image />

सामुद्रिक शास्त्र: इन लड़कियों से कभी न करें शादी से इनकार

0 677
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अगर आपकी शादी अब तक नहीं हुई है और एक अच्छे रिश्ते की तलाश जारी है तो सामुद्रिक शास्त्र में हम कुछ ऐसी बातें आपको बतायेंगे, जिनसे आप अपने लिये एक बेहतर जीवनसाथी ढूंढ सकते हैं, खासकर कि एक सुयोग्य पत्नी। हर लड़का या लड़की चाहता है कि उसे अपने जीवनसाथी के बारे में सबकुछ पता हो, उसके स्वभाव, उसके चाल-चलन, उसकी खूबियों, गुण-अवगुण सबके बारे में अच्छे से पता हो।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हम किसी के भी नाक, आंख, कान इत्यादि अंगों को देखकर उसके बारे में सब कुछ जान सकते हैं। जानिए किस तरह की लड़की बन सकती है परफेक्ट वाइफ। तलवे में हो ये निशान सबसे पहले जिनके पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण कानिशान हो, वे बहुत ही बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाले होते हैं। ऐसा जीवनसाथी आपके परिवार की हर संभव मदद करने की कोशिश करेगा और सभी को खुश रखेगा।

वहीं जिनके तलवों पर शंख, कमल या चक्र का निशान हो, वो भरपूर किस्मत का धनी होता है। ऐसा जीवनसाथी अपने साथ आपकी किस्मत का दरवाजा भी खोल देगा या खोल देगी। साथ ही जिनके पैर गुलाबी आभा लिये बहुत सॉफ्ट होते हैं, वो आपको हमेशा खुश रखेगा, आपका हमेशा साथ देगा।

ये तो पैरों की बात थी, जिसके आधार पर आप अपने जीवनसाथी का चुनाव कर सकते हैं। आंखे अगर आप अपने लिये एक ऐसी लड़की ढूंढ रहे हैं, जिसके आने से आपके जीवन में भाग्य का सितारा चमक उठे तो आपको सबसे पहले आंखों पर गौर फरमाने की जरूरत है। जिसकी आंखें हिरणी के समान सुन्दर और बड़ी होती हैं, उनका घर में प्रवेश बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी लड़की के कदम आपके घर के भाग्य को उन्नति की ओर ले जायेंगे।

इसके अलावा जिसकी आंखें बड़ी होने के साथ काले रंग की हो या जिसकी पलकें छोटी-छोटी हों, वो लड़की भी बहुत शुभ होती है। अगर किसी की नाक के अगले हिस्से पर तिल या मस्सा हो तो यह स्वंय उसकी चमकती किस्मत को दर्शाता है। ऐसा व्यक्ति अगर आपके जीवन में आयेगा, तो आपकी किस्मत का सितारा भी बुलंद हो जायेगा। वहीं जिस किसी के बाएं गाल पर तिल होता है, वह खाने का बहुत शौकीन होता है। खाने के साथ ही ऐसे व्यक्ति को कुकिंग करने में, यानी खाना बनाने में भी बहुत आनंद आता है। तो जिस किसी के बाएं गाल पर तिल होता है, वह अपने परिवार को हमेशा खुश रखता है और उसके घर में अन्न धन की बरकत होती है।

जिनकी लबांई अन्यों के मुकाबले ज्यादा होती है जबकि शरीर में वह मोटी या दुबली दोनों हो सकती हैं। साथ ही जिसकी नाक मोटी होती है, आंखें अस्थिर रहती हैं, यानि जो बार-बार इधर-उधर देखती रहती है और जो बोलने में गंभीर दिखाई पड़ती हैं, ऐसी स्त्रियां हमेशा अप्रसन्न रहती हैं और बेवजह क्रोध करती हैं। इस तरह के नैन नक्ष वाली लड़कियों को शंखिनी स्वभाव की कहा जाता है, यानि शंख की तरह पैनी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.