centered image />

बना डाले रोहित शर्मा ने यह 10 विश्व कीर्तिमान टूट गए ये रिकार्ड्स

0 1,191
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारतीय ओपनर बल्लेबाज और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 138 गेंदों पर 17 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 159 रनों की पारी खेली। विशाखापट्टनम वनडे मैच में रोहित ने अपनी इस शतकीय पारी में इतिहास रचते हुए कई विश्व कीर्तिमान बनाये।

AIIMS भोपाल में निकली नॉन फैकेल्टी ग्रुप A के लिए भर्तियाँ – अभी देखें 

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

अगर आप बेरोजगार हैं तो यहां पर निकली है इन पदों पर भर्तियां

ईस्ट कोस्ट रेलवे में बम्पर भर्ती 2019 : 10वीं, 12वीं और ITI वाले आवेदन करने में देर ना करें -अभी यहाँ देखें 

भारत-वेस्टइंडीज के बीच इस वनडे मुकाबले में रोहित ने न सिर्फ अपने वनडे करियर का 28वां शतक लगाया, बल्कि एक साथ 10 विश्व कीर्तिमान बनाये।

  1. अपने वनडे करियर में रोहित ने 220 मैच खेलकर अब तक 28 शतक लगाए हैं। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक के मामले में रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (27) को पीछे छोड़कर सनथ जयसूर्या (28) की बराबरी कर ली।

  2. रोहित के नाम इस साल सबसे ज्यादा रन वनडे अंतरराष्ट्रीय में बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित (1427) के बाद विराट कोहली और शाई होप का नाम इस लिस्ट में क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर है।

  3. वनडे में साल 2019 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित, उन्होंने शिखर धवन (143 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

  4. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाने वाले भारतीय ओपनर बने रोहित, उन्होंने सहवाग को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की।

2357 रोहित शर्मा, 2019*

2355 वीरेंद्र सहवाग, 2008

1887 शिखर धवन, 2018

1868 वीरेंद्र सहवाग, 2010

1840 सचिन तेंदुलकर, 1998

  1. साल 2019 में रोहित अभी तक सबसे ज्यादा 10 शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बना चुके हैं। रोहित के बाद दूसरे स्थान पर विराट कोहली (7 शतक) हैं।

  2. रोहित एक कैलेंडर ईयर में 10 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।

  3. सलामी बल्लेबाज के तौर में एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक 100 बनाने वाले बल्लेबाज बने रोहित, उन्होंने सचिन तेंदुलकर (9 शतक) को पीछे छोड़ा।

रोहित शर्मा – 10 (2019) *

सचिन तेंदुलकर – 09 (1998)

ग्रीम स्मिथ – 09 (2005)

डेविड वार्नर – 09 (2016)

  1. भारत की ओर से भारतीय सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित, उन्होंने 116 पारी में 187* छक्के लगाकर एमएस धोनी (186 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा।

  2. रोहित एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अपना ही विश्व रिकॉर्ड (74 छक्के) तोड़ दिया।

  3. रोहित ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार पिछले 7 वर्षों से वनडे में कैलेंडर ईयर में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.