centered image />

त्वचा व बालो की समस्या को करे दूर, आज ही जाने कपूर के कुछ ऐसे बेहतरीन फायदों के बारे में 

0 891
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कपूर का प्रयोग हम अधिकतर धार्मिक कार्यो जैसे हवन, पूजन आदि के लिए करते है। इसका इस्तेमाल अक्सर सौंदर्य उत्पादनों तथा खुशबू के लिए किया जाता है। लेकिन कपूर धार्मिक कार्यो के साथ साथ हमर सेहत व सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद है। यह त्वचा व बालो की समस्या में भी बहुत लाभदायक है। कपूर जोड़ो के दर्द व गठिया रोग से भी राहत दिलाता है। आयुर्वेद में कपूर का इस्तेमाल काफी मात्रा में किया जाता है। आइए जानते है इसके बेमिसाल फायदों के बारे में –

1 कील, मुहांसे से दिलाए राहत –

कपूर त्वचा रोगो के लिए बहुत फायदेमंद है। आज हर व्यक्ति कील, मुहांसे की समस्या से परेशान है। कपूर के तेल के इस्तेमाल से कील मुहांसो से जल्द ही राहत मिलती है। कपूर का तेल नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं।

2 जले के निशान हटाए –

यदि आदि से हाथ जल गया या त्वचा पर खरोंच का निशान हो गया हो तो कपूर को थोड़े से पानी में मिलाकर जले हुए स्थान पर लगाएं। कुछ दिनों तक नियमित रूप से ऐसा करने से जलने का निशाँ एकदम गायब हो जाएगा।

3 फटी एड़ियों से दिलाए राहत – कटी फटी एड़ियों की दरारों को भरकर कपूर उन्हें कोमल व मुलायम बना देता है। इसके लिए थोड़ा सा कपूर गरम पानी में मिला लें और कुछ देर पानी में भिगोकर रखें। उसके बाद एड़ियां साफ कर ले। पैरों को सुखाकर क्रीम लगा लें। पैर मुलायम हो जाएंगे।

4 रैशेज दूर करे – त्वचा संबंधी रोगों में बहुत लाभदायक है। यदि स्किन में रैशेज या लाल चक्क्ते हो गए हों तो कपूर को थोड़े से पानी में मिलाकर इसका पेस्ट रैशेज पर लगा लें। कुछ दिनों ऐसा करने से आपको त्वचा रोग से आराम मिलेगा।

5 बाल बनाए मजबूत – बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह बालो का झड़ना रोकता है तथा बालो को जड़ो से मजबूत बनाता है। कपूर के तेल से रोज़ाना मालिश करने से तनाव भी दूर होता है

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.