centered image />

Redmi Note 12T Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में 64MP कैमरा और 5080mAh बैटरी, जानिए कीमत

0 190
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Redmi Note 12T Pro 5G Price in India: Xiaomi ने Redmi ब्रांडिंग के साथ नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 12T Pro 5G को चार कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया गया है। ब्रांड ने इस फोन को पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 11T Pro 5G के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया है।

इसमें 64MP कैमरा और 5080mAh की बैटरी है।

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। ब्रांड ने इसे वीसी लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी भी दी है। इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी जल्द ही इसे अन्य बाजारों में भी लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Redmi Note 12T Pro 5G Price

इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1599 युआन (करीब 19 हजार रुपये) है। यह कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। Note 12T Pro के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1699 युआन (करीब 20 हजार रुपये) है। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1799 युआन (करीब 21 हजार रुपये) है।

12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1999 युआन (करीब 23,300 रुपये) है। फोन को तीन कलर में लॉन्च किया गया है। इसे कार्बन ब्लैक, आइस फॉग व्हाइट और ब्लू रंग में खरीदा जा सकता है। यह फिलहाल चीन में उपलब्ध है, लेकिन कंपनी भविष्य में इसे भारत और अन्य बाजारों में रीब्रांड कर सकती है।

Specification क्या है?

Redmi Note 12T Pro में 6.6 इंच का डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें वीसी लिक्विड कूलिंग फीचर भी मिलता है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें मेन लेंस 64MP का है।

इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा। फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 5080mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.