centered image />

Realme Watch 3: Realme की सबसे सस्ती वॉच आज सेल में, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ खास फीचर्स, जानिए कीमत और लॉन्च ऑफर

0 163
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Realme Watch 3: रियलमी वॉच 3 (रियलमी वॉच 3) को कुछ समय पहले लॉन्च किया गया था। अब यह स्मार्टवॉच पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी की यह बजट स्मार्टवॉच कई खूबियों के साथ आती है। इसे भारत में Realme Buds Air 3 Neo और Buds Wireless 2S के साथ लॉन्च किया गया था।

रियलमी वॉच 3 में 1.8 इंच की टच स्क्रीन है। इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। स्मार्टवॉच को रियलमी इंडिया की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इसमें SpO2 मॉनिटर है।

Realme Watch 3 की कीमत और लॉन्च ऑफर-

Realme Watch 3 की भारत में कीमत 3,499 रुपये है। हालांकि, आज इसे इंट्रोडक्टरी ऑफर में कम कीमत पर बेचा जाएगा। इस वियरेबल को ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि इसकी बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसे कंपनी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

रियलमी वॉच 3 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स-

रियलमी वॉच 3 स्मार्टवॉच में 1.8 इंच की टीएफटी-एलसीडी टच स्क्रीन है। इसका रिजॉल्यूशन 240×286 पिक्सल है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। वियरेबल में नेविगेशन के लिए साइड-माउंटेड बटन है।

यह 110 से अधिक वॉच फेस के साथ आता है। इसे एंड्रॉइड या आईओएस फोन पर ऐप के जरिए कस्टमाइज किया जा सकता है। इसमें कंपनी ने ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया है। यह एआई-आधारित शोर रद्दीकरण एल्गोरिदम पर काम करता है।

Realme Watch 3 में 110 से ज्यादा फिटनेस मोड मिलते हैं। SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट ट्रैकिंग के अलावा यह स्ट्रेस, स्टेप और स्लीप ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है। रियलमी वॉच 3 स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट करती है। वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है।

घड़ी 340mAh की बैटरी के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चलती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.