पति तीन साल से बेटी को ड्रग्स देकर जबरन करता रहा रेप, बीवी ने तोड़ी चुप्पी पहुंची सीधी थाने
अपराध:- एक व्यक्ति पिछले तीन साल से नशे की गोलियां खिलाकर अपनी ही बेटी से जबरन शारीरिक सम्बंध बना रहा था। विरोध करने पर पत्नी और बेटी की मारपीट भी करता था।
यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। आरोपी की पत्नी ने ही शुक्रवार को पुलिस को बताया। कथित पीड़िता ने एसपी क्राइम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि, उसका पति तीन साल से उसकी बेटी को ड्रग्स देकर जबरन उसके साथ रेप करता है। महिला के अनुसार आरोपी ने इसके अलावा भी एक अन्य महिला के साथ भी संबंध बनाए थे।
बताया गया है कि, आरोपी विरोध करने पर मॉ – बेटी के साथ मारपीट भी करता है। महिला ने बताया कि, उसका पहले पति से तलाक हो गया था। पहले पति से उसे एक बेटी है। जो उसी के साथ रह रही है। तलाक के बाद साल 2002 में उसने बागपत निवासी इस व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। इस समय वे कंकर खेड़ा क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहते हैं।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति काफी समय से उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था, अश्लील हरकतें भी करता था। कई बार उसने विरोध किया तो बेटी और उसके साथ भी मारपीट करने लगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले करीब तीन साल से वह नशे की गोलियां देकर बेटी का जबरन यौन शोषण करता आ रहा है।
महिला ने यह भी बताया कि, उसका यह पति आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।