centered image />

नाली विवाद को लेकर झगड़ा, फायरिंग में युवक घायल

0 184
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अलवर, 26 नवम्बर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में हुई फायरिंग से एक युवक के हाथ में गोली लगने से

वह गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं झगड़े में ईट लगने से एक महिला भी घायल हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया पुलिस ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे अभी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार सूर्य नगर के

अरावली विहार फेस आवासीय क्वार्टर में ग्राउंड फ्लोर पर दशरथ सिंह जाट का परिवार रहता है और तीसरी मंजिल पर लक्ष्मण शर्मा का परिवार रहता है। नाली को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।

इस दौरान लक्ष्मण शर्मा की पत्नी सीमा ने फोन कर अपने भाई दिनेश शर्मा और उसकी पत्नी संगीता को बुला लिया। इस दौरान हुए झगड़े दशरथ सिंह अपने क्वार्टर के अंदर गया और पिस्टल निकाल कर लाया।

इसके बाद दिनेश शर्मा पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान दिनेश ने अपना बाया हाथ आगे कर लिया। जिस कारण हथेली में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया।

झगड़े की सूचना के बाद आईपीएस विकास सागवान और थाना अधिकारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना के बाद एसपी तेजस्विनी गौतम भी सामान्य अस्पताल पहुंची और घायल व घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों से ली।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.