सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत वरिष्ठ पत्रकार को प्रसपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर तमिलनाडु के नीलगिरी जनपद के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत व सैन्य अधिकारियों की आकस्मिक निधन से पूरे देश को क्षति हुई है। हादसे में शहीद हुए सेना के अधिकारी व जवानों की आत्मा की शांति के लिए कैंडिल जलाकर का शोक संवेदना व्यक्त की गई।
प्रसपा के पदाधिकारियों ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हादसा एक दुर्भाग्यपूर्ण व देश के लिए बड़ी छति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। इसके साथ जनपद के पत्रकार बृजेश दीक्षित के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। सभी प्रसपा नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी आत्मा को शांति दे व दुख के क्षणों में परिवार को साहस व ताकत दे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, प्रदेश महासचिव अशोक यादव, प्रमुख जिला महासचिव राजपाल यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा, सरोज प्रजापति, प्रेम प्रकाश दुबे, राजकुमार प्रजापति, आकाश प्रजापति, आशीष प्रजापति, राम बहादुर पासवान, जगदीश यादव, श्रवण कुरीला, सर्वेश, मनोज, राजेश यादव, अरुण यादव, आनंद शुक्ला, प्रदीप यादव, विष्णु सविता, महेश अवस्थी व प्रसपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।