centered image />

शरीर में दर्द होने पर इन पॉइंट्स को दबाएं, दर्द हो जाएगा दूर

0 697
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जब भी कभी हमारे शरीर के किसी भाग में दर्द होता है तो हम सामान्य तौर पर पेन किलर दवाओं का प्रयोग करते हैं। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो बार-बार इनका सेवन करने का हमारे शरीर पर दुष्प्रभाव भी पड़ सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको शरीर के कुछ ऐसे एक्यूप्रेशर पॉइंट के बारे में बताएंगे, जहां दबाने पर शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाले दर्द से राहत मिलने लगती है।

एक्यूप्रेशर एवं रिफ्लेक्सोलॉजी के बारे में अगर आपने नहीं सुना है तो हम आपको बताना चाहेंगे कि यह शारीरिक पीड़ा को दूर करने की एक प्राचीन पद्धति है। जिसके माध्यम से प्राकृतिक तरीके से शारीरिक पीड़ा को दूर किया जा सकता है। इसमें हम आपको थंब साइड यानी अंगूठे से जुड़े एक्यूप्रेशर पॉइंट के बारे में बताएंगे। यह पॉइंट हमारे हाथ के अंगूठों के बगल में स्थित होता है। इस जगह पर चित्र में दिखाए अनुसार अंगूठे से दबाने से सिर दर्द, कंधे एवं पीठ का दर्द, दांत का दर्द एवं अन्य जगहों के दर्द में भी राहत मिलने लगती है।

अब आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर यह कैसे होगा। इसलिए हम आपको बता दें कि दरअसल इस जगह पर दबाने से रक्त के माध्यम से हमारे शरीर में पेन रिलीफ हार्मोन का उत्सर्जन प्रेरित होता है। जिस कारण हमारी पीड़ा कम होने लगती है। वैसे हमारे शरीर में बहुत से एक्यूप्रेशर पॉइंट मौजूद होते हैं, लेकिन यह एक ऐसा पॉइंट है जो शरीर में हर तरह के दर्द को दूर करने में फायदेमंद होता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.