centered image />

प्रेग्नेंट महिला डिलीवरी के बाद 40 दिन तक, ऐसे रखें अपना अच्छे से ध्यान

0 511
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

शिशु को स्वस्थ जन्म देने के लिए प्रेग्नेंट महिला नौ महीने तक बहुत सी जटिलताओं का सामना करती है, और जैसे ही वो नन्हा मेहमान इस दुनिया में आता है महिला उसे देखकर अपनी सभी दिक्कतों को भूल जाती है। लेकिन सच तो यह हैं की प्रेगनेंसी के नौ महीने ही नहीं बल्कि डिलीवरी के बाद भी महिला को अपना अच्छे से ध्यान रखने की जरुरत होती है। तो आइये अब विस्तार से जानते हैं की डिलीवरी के बाद किस तरह महिला को अपना ध्यान रखना चाहिए।

महिला को डिलीवरी के बाद जल्दी फिट होने के लिए सबसे पहले अपने खान पान का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए महिला को हरी सब्जियां, फल, सलाद, फलों का रस, दालें, दलिया, घी, ड्राई फ्रूट, दूध व् दूध से बनी चीजें, आदि का भरपूर सेवन करना चाहिए। लेकिन सिजेरियन डिलीवरी वाली महिलाओं को घी व् अधिक वसा युक्त चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इनके कारण टांकों को सेट होने में ज्यादा समय लग सकता है।

डिलीवरी के बाद कम से कम चालीस दिन तक महिला को भरपूर आराम करना चाहिए, और किसी भी तरह का काम नहीं करना चाहिए, चाहे वो घर का काम ही क्यों न हो। घर के कामो को करने के लिए आपको किसी की मदद लेनी चाहिए, न ही ज्यादा बोलना चाहिए, न ज्यादा देर बैठना चाहिए, बस जितना हो सके आराम करना चाहिए। और इन दिनों में महिला जितना अच्छे से आराम करती है उतना ही ज्यादा महिला को तेजी से रिकवर होने में मदद मिलती है।

डिलीवरी के बाद महिला का शरीर काफी कमजोर हो जाता है, साथ ही हैवी ब्लीडिंग, टांको के कारण महिला को उठते, बैठते, लेटते समय परेशानी का अनुभव हो सकता है। ऐसे में महिला को बहुत संभलकर उठना बैठना चाहिए और यदि आप चाहे तो उठने बैठने के लिए किसी की मदद भी ले सकते हैं, या फिर आराम से पूरी सावधानी के साथ किसी चीज का सहारा लें। ताकि महिला को उठते, बैठते, लेटते समय किसी भी तरह की परेशानी का अनुभव न हो।

शरीर में आई कमजोरी को दूर करने के लिए, तनाव से राहत के लिए, स्किन के ढीलेपन को दूर करने के लिए महिला को मालिश जरूर करवानी चाहिए चाहिए। नोर्मल डिलीवरी वाली महिलाएं जहां डिलीवरी के एक हफ्ते के भीतर ही मालिश करवाना शुरू करवा सकती हैं, वहीँ सिजेरियन डिलीवरी वाली महिलाओं को मालिश करवाने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए, और टांको के अच्छे से सेट होने के बाद मालिश करवानी चाहिए।

डिलीवरी के बाद महिला को जल्दी फिट होने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी दवाइयों का सेवन करना चाहिए। लेकिन महिला को इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए की डॉक्टर से बिना पूछे अन्य किसी और दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके कारण महिला को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तो यह हैं कुछ टिप्स जिनका ध्यान गर्भवती महिला को जरूर रखना चाहिए। ताकि डिलीवरी के बाद महिला को अच्छे से फिट होने में मदद मिल सके।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.