centered image />

पीएम मोदी ने आज वंदे भारत एक्सप्रेस को दी हरी झंडी, 28 से देहरादून-दिल्ली के बीच चलेगी

0 458
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दिल्ली और देहरादून के बीच आठ कोच वाली इस ट्रेन का मंगलवार को ट्रायल रन सफल रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सुबह 11 बजे देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे. ट्रेन 28 मई से देहरादून और दिल्ली के बीच नियमित रूप से चलने वाली है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली से देहरादून के बीच आठ कोच वाली इस ट्रेन का ट्रायल रन सफल रहा था.

ट्रेन सप्ताह में छह दिन बुधवार को छोड़कर सुबह सात बजे चलेगी। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि ट्रेन का देहरादून और दिल्ली के बीच सिर्फ पांच स्टॉपेज होंगे। इसमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा होगी। वहीं, औसत स्पीड 63.41 तय की गई है। ट्रेन का किराया भी जल्द तय किया जाएगा। कहा जा रहा है कि शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले किराया 1.2 से 1.3 फीसदी ज्यादा हो सकता है।

देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली पहुंच जाएगी। हालाँकि, शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलती है। जबकि यह ट्रेन सिर्फ आनंद विहार तक जाएगी। ट्रेन को तय करने में 4 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। सुबह 7 बजे दून से रवाना होकर वंदे भारत 11.45 बजे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वंदे भारत गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से धीमी गति से गुजरेगी।

यह रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल

देहरादून से दिल्ली

स्टेशन का समय

देहरादून – शाम 7.00 बजे
हरिद्वार- रात 8.04 बजे
रुड़की – रात 8.49 बजे
सहारनपुर – रात 9.27 बजे
मुजफ्फरनगर- सुबह 10.07 बजे
मेरठ – सुबह 10 बजकर 37 मिनट
आनंद विहार – सुबह 11.45 बजे

दिल्ली से देहरादून

आनंद विहार – शाम 5.20 बजे
मेरठ – 6.38
मुजफ्फरनगर – 7.08
सहारनपुर – 7.55
रुड़की – 8.31
हरिद्वार – 9.15
देहरादून – 10.35

-किराया अभी तय नहीं हुआ है

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.