centered image />

हिन्दू धर्म में इन स्त्रियों पर बुरी नजर रखने वाले लोगों को मिलती है नरक में जगह

0 851
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हिन्दू धर्म में स्त्री को माँ लक्ष्मी का रूप बताया गया है. लेकिन जैसे-जैसे कलयुग का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे नकारात्मक और बुरे विचारों का प्रभाव मनुष्य के जीवन पर बढ़ता जा रहा है. मनुष्य सदाचार का मार्ग छोड़कर दुराचार का मार्ग अपना रहा है.

हमारे ग्रंथो में स्त्री से जुड़ी कुछ बातें बताई गई है जिसे किसी भी पुरुष को हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए. आज हम आपको ऐसी स्त्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिनके ऊपर बुरी नजर रखना महा पाप बताया गया है.

विधवा स्त्री

जिस स्त्री के पति का देहांत हो गया हो और वो विधवा हो गई हो ऐसी स्त्री पर बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए. स्त्री को अपने जीवनसाथी को खो देने के बाद सबसे अधिक दुःख होता है. अगर कोई व्यक्ति उनके ऊपर अत्याचार करता है तो वो नरक में सड़ता है.

पराई स्त्री

जो भी व्यक्ति पराई स्त्री पर बुरी नजर डालता है वो पाप का भागीदार बन जाता है. पराई स्त्री को हमेशा माता या बहन के रूप में देखना चाहिए.

दिव्यांग स्त्री

दिव्यांग स्त्री पर कभी भी अत्याचार या उसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. अक्सर लोग अपंग को देखकर उनकी हंसी उड़ाते है. ऐसा करने वाले लोग नरक में जाते है. दिव्यांग स्त्री की मदद करनी चाहिए और अगर आप उनसे विवाह करते है तो ये बड़े पुण्य का काम माना जाता है.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.