centered image />

पवन सिंह का नया गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल

0 222
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मुंबई, 24 नवंबर भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह का नया गाना “धन धुआँ हो जाई” रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने का टीज़र आते ही लोग गाने का इंतजार कर रहे थे।

जैसे ही गाना आउट किया गया यह कुछ घंटों में लाखों व्यूज क्रास कर गया। सोशल मीडिया पर भोजपुरिया दर्शकों द्वारा यह काफी पसंद किया जा रहा है,

जिसमें पवन सिंह और उनकी एक्ट्रेस का अंदाज खूबसूरत दिख रहा है। यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने को पवन सिंह के साथ अंजली राज ने खूबसूरत आवाज में गाया है। इसके वीडियो को एक कॉन्सेप्ट के अनुसार फ़िल्माया गया है। खुद पवन सिंह ने भी

इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिसियल अकाउंट से इसका लिंक शेयर करते हुए लिखा है कि जय माता दी, धन धुआं हो जाई का फूल वीडियो सांग शुभ लाभ फिल्म्स के

ऑफिसियल यूटयूब चैनल से आउट हो गया है। इसके खूबसूरत गीत लिखे हैं अरुण बिहारी ने और म्यूज़िक दिया है प्रियांशू सिंह ने।

इस गीत में पवन सिंह के अपोज़िट अभिनेत्री खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं। सांग में पवन सिंह ब्लू कलर के कुर्ते में एक स्मार्ट लुक में दिख रहे हैं।

इस बेहतरीन वीडियो को डायरेक्ट किया है रवि पंडित ने, जी हां वही रवि पंडित, जिन्होंने पावर स्टार पवन सिंह के साथ पुदिना आ आ आ जैसा सुपर डुपर हिट गाना किया था।

पवन सिंह के गाने धन धुआँ हो जाई को जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाना यूटयूब और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। गाने के कोरियोग्राफर रितिक आरा हैं। एडिटर दीपक पंडित हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.