centered image />

अटारी-वागा सीमा पर पाकिस्तान ने 200 भारतीय मछुआरों को रिहा कर बीएसएफ को दिया सौंप

0 71
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पाकिस्तान ने शनिवार को 200 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। उन्हें अटारी-वाघा सीमा पर संयुक्त जांच चौकी पर बीएसएफ अधिकारियों को सौंप दिया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इन मछुआरों की नाव कथित तौर पर अरब सागर के किनारे पाकिस्तानी क्षेत्र में चली गई थी। जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया।

 धिकारी ने कहा कि सभी मछुआरे इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी किए गए ‘आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र’ का इस्तेमाल करते हुए अटारी-वागा सीमा के भूमि परिवहन मार्ग से रात करीब एक बजे भारत पहुंचे। उन्होंने कहा कि मछुआरों के स्वदेश लौटने के बाद भारतीय डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की। भारत की धरती पर पैर रखने के बाद सभी मछुआरों ने नतमस्तक होकर धरती को चूमा।

अधिकारियों के अनुसार, अरब सागर में समुद्री सीमाओं के उल्लंघन और भारत और पाकिस्तान दोनों द्वारा जब्त की गई उनकी नौकाओं के कारण मछुआरों को अक्सर गिरफ्तार किया जाता है और मछली पकड़ने वाली कई नौकाओं में उनके सटीक स्थानों को ट्रैक करने के लिए तकनीक का अभाव होता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.