centered image />

बढ़ रहा ठंड का प्रकोप, 10 डिग्री से नीचे जा सकता है पारा

0 166
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

रांची, 13 दिसंबर झारखंड में ठंड का प्रकोप नजर आने लगा है। सोमवार को पिछले 24 घंटों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुहासा के साथ बादल छाये

हुए हैं।

मौसम के मिजाज में बदलाव का मुख्य कारण पूर्वी और पश्चिमी हवा का एक साथ मिलन होना है, जिससे बादल छा गये हैं। धूप नहीं खिलने से अधिकतम तापमान गिरा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है किआने वाले दिनों में

सर्दी का सितम और बढ़ेगा।

मौसम केंद्र के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद तापमान में और कमी आ सकती है। हवा उत्तर की ओर से चलने लगेगी। कश्मीर और शिमला में पड़नेवाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगेगा। रांची का न्यूनतम तापमान

10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। अभी राज्य में सबसे अधिक ठंड डालटनगंज में पड़ रही है और वहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फवारी का असर भी राज्य में

देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में और भी गिरावट के आसार हैं। उन्हाेंने बताया कि अगले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री तक की

गिरावट आने और ठंडी हवा चलने की संभावना है।

13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रांची का न्यूनतम तापमान

रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले शनिवार काे रांची का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री था। पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर

में अधिकतम तापमान 26 डिग्री एवं न्यूनतम 16 डिग्री रहा। उधर, डालटनगंज का अधिकतम 24.6 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री रहा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.